कौशल विकास मिशन प्रशिक्षण केंद्र में फर्जीवाड़ा
जमुनहा(श्रावस्ती): प्रधानमंत्री कौशल विकास मिशन प्रशिक्षण केंद्रों पर श्रमिकों को मिलने वाली मजदू
जमुनहा(श्रावस्ती): प्रधानमंत्री कौशल विकास मिशन प्रशिक्षण केंद्रों पर श्रमिकों को मिलने वाली मजदूरी के बंटवारे के शर्त पर नामांकन किए जाने की पुष्टि हुई है। नोडल अधिकारी ने मामले की जांच सीडीओ को सौंपी है।
केंद्रों पर हेल्थ केयर, डेटा इंट्री ऑपरेटर, बीपीओ, टैली, हॉस्पिटैलिटी, एनीमल हेल्थ वर्कर आदि विषयों पर सेंटम लर्निग संस्था छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षण देती है। अल्प दीक्षित श्रमिकों को राजगीर, इलेक्ट्रीशियन, प्लंबर आदि की तकनीक भी यहां सिखाई जा रही है। यह कार्यक्रम श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिकों के लिए है। इन्हें मनरेगा योजना से मजदूरी का भुगतान किए जाने का भी प्राविधान है। केंद्र संचालकों ने इसमें फर्जीवाड़ा कर रखा है। पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के सचिव व जिले के नोडल अधिकारी के. राम मोहन राव ने नासिरगंज महादेवा स्थित प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण किया तो इसका राजफाश हुआ। केंद्र पर काफी संख्या में महिलाओं का नाम राजगीर प्रशिक्षण के लिए दर्ज मिला। पड़ताल करने पर प्रशिक्षणार्थी महिला सुदामा ने बताया कि केंद्र पर उनका नाम लिख लिया गया था। उसे बताया गया था कि नाम दर्ज होने के बाद 246 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से मजदूरी का पैसा बैंक खाते में आएगा। इस पैसे का आधा केंद्र पर देना होगा। यह जानकारी होते ही नोडल अधिकारी के तेवर तल्ख हो गए। उन्होंने सीडीओ अवनीश राय को मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। नोडल अधिकारी ने इस गांव में चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं भी सुनी।