होमगार्ड महिला ग्राम प्रधान को दे रहा जानमाल की धमकी
सिरसिया थाना क्षेत्र के घोघवा कला गांव का मामला प्रधान को गाली देने का आरोप पुलिस ने दर्ज नहीं की रिपोर्ट।
By JagranEdited By: Published: Thu, 04 Jun 2020 10:47 PM (IST)Updated: Thu, 04 Jun 2020 10:47 PM (IST)
श्रावस्ती : सिरसिया थाना क्षेत्र के घोघवा कला गांव की महिला ग्राम प्रधान को होमगार्ड ने अपने साथियों के साथ जानमाल की धमकी दी है। महिला ग्राम प्रधान ने थाने पर तहरीर दी है। पुलिस ने रिपोर्ट नहीं दर्ज की है। एसपी से न्याय की गुहार ग्राम प्रधान ने लगाई है।
घोघवा कला की ग्राम प्रधान अनीता देवी का आरोप है कि गांव के ही दबंग होमगार्ड व उनके साथी नशे में धुत होकर गांव में घूम-घूम कर उन्हें भद्दी-भद्दी गालियां देते हैं। उन्हें व उनके परिवारीजन को जानमाल की धमकी भी देते हैं। उनका आरोप है कि दबंग होमगार्ड सिरसिया थाने में तैनात हैं। थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच-पड़ताल की जा रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें