देश के माथे की बिंदी है ¨हदी
श्रावस्ती : मॉडल डिस्ट्रिक्ट बार सभागार में शनिवार को हिंदी दिवस सप्ताह समापन पर कार्यक्रम का आय
By JagranEdited By: Published: Sun, 23 Sep 2018 12:10 AM (IST)Updated: Sun, 23 Sep 2018 12:10 AM (IST)
श्रावस्ती : मॉडल डिस्ट्रिक्ट बार सभागार में शनिवार को हिंदी दिवस सप्ताह समापन पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जनपद न्यायाधीश अरविंद कुमार पाडेय बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। समारोह की अध्यक्षता बार अध्यक्ष चुन्नी लाल यादव ने की। जनपद न्यायाधीश पाडेय ने कहा कि हिंदी देश के माथे की बिंदी है। विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव राजवीर सिंह ने हिदी भाषा की खूबियों की चर्चा की। समारोह को सिविल जज शैलेश पाडेय, दिनेश शुक्ल, दिनेश पाठक, बीपी सिंह, जनार्दन प्रसाद तिवारी, राम चंदर वर्मा ने भी संबोधित किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें