किशोरावस्था में आहार में लें अतिरिक्त आयरन
संवादसूत्र श्रावस्ती गिलौला ब्लॉक के दिकौली उपकेंद्र पर राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के
संवादसूत्र, श्रावस्ती: गिलौला ब्लॉक के दिकौली उपकेंद्र पर राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत किशोर स्वास्थ्य दिवस मनाया गया। इसमें आये किशोर व किशोरियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आयरन की गोलियां बांटी गई।
ममता संस्था से आए राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के प्रोग्राम मैनेजर अखिलेश शुक्ला ने बताया कि किशोरावस्था में खून की कमी हो जाती है। उन्होंने बताया कि किशोरावस्था में पोषण से भरपूर भोजन करना चाहिए। हरी पत्तेदार सब्जियां खानी चाहिए, इनमें आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। किशोरावस्था में बच्चों के शरीर और वजन में तेजी से वृद्धि होती है। इस अवस्था में बच्चों को अतिरिक्त आयरन की जरूरत होती है। कार्यक्रम में बच्चों के हीमोग्लोबिन की जांच की गई। बच्चों का वजन भी कराया गया। अच्छा कार्य करने वाले पीयर एजुकेटर को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में गिलौला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अर्श काउंसलर नैमिष, एएनएम व आशा मौजूद रहीं।