65 रुपये क्विटल बढ़ा धान का समर्थन मूल्य
संवादसूत्र श्रावस्ती धान की सरकारी खरीद के लिए क्रय नीति तय कर दी गई है। इस वर्ष समर्थन मूल्य
संवादसूत्र, श्रावस्ती: धान की सरकारी खरीद के लिए क्रय नीति तय कर दी गई है। इस वर्ष समर्थन मूल्य में 65 रुपये प्रति क्विटल की बढ़ोत्तरी की गई है। सरकारी केंद्र पर धान बेचने के लिए 25 जुलाई से किसान अपना पंजीकरण करवा सकते हैं।
जिला खाद्य विपणन अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि वर्ष 2019-20 में शासन की ओर से सामान्य प्रजाति का धान 1,815 रुपये प्रति क्विटल खरीदने का रेट जारी किया गया है। पिछले वर्ष 1,750 रुपये क्विटल के दर से धान की खरीद हुई थी। उन्होंने बताया कि सरकारी क्रय केंद्र पर धान बेचने के लिए किसानों का ऑनलाइन पंजीकरण करवाना अनिवार्य है। इसके लिए वे जनसुविधा केंद्र, साइबर कैफे अथवा स्वयंसेवी पंजीकरण कर सकते हैं। जिन किसानों ने वर्ष 2019-20 में गेहूं खरीद के लिए पंजीकरण कराया था। उन्हें धान बिक्री के लिए पुन: पंजीकरण कराने की आवश्यकता नहीं है।