निर्माण की सुस्त रफ्तार पर पर्यटन मंत्री खफा
इकौना(श्रावस्ती): पर्यटन एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. रीता बहुगुणा जोशी रविवार को बौद्ध तीर्थ
इकौना(श्रावस्ती): पर्यटन एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. रीता बहुगुणा जोशी रविवार को बौद्ध तीर्थ क्षेत्र श्रावस्ती पहुंची। यहां उन्होंने निर्माणाधीन बौद्ध थीम पार्क व फैसिलिटी सेंटर का जायजा लिया। सुस्त काम पर असंतोष जताते हुए पर्यटन मंत्री ने काम में तेजी लाने के निर्देश दिए।
सड़क मार्ग से पर्यटन मंत्री सीधे श्रावस्ती स्थिति निरीक्षण भवन पहुंची। निर्धारित समय 11 बजे से आधा घटा पहले पहुंची कैबिनेट मंत्री के स्वागत के लिए जिले के आला अधिकारी व सासद, विधायक मौके पर मौजूद नहीं थे। पर्यटन विभाग के अधिकारियों ने स्वागत की औपचारिकता पूरी की। गार्ड ऑफ आनर के बाद वे पर्यटक गृह के लिए रवाना हो गई। इसी दौरान अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों का काफिला भी मौके पर पहुंच गया। पर्यटन मंत्री ने यहां स्वदेश दर्शन कार्यक्रम के तहत लगभग 51 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन फैसिलिटी सेंटर व बुद्धा थीम पार्क का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण की धीमी गति पर असंतोष व्यक्त किया। वर्क प्लान का अवलोकन कर मंत्री ने परिसर में संभावित जलभराव की समस्या से निजात के लिए जल निगम व पुरातत्व विभाग के अधिकारियों को संयुक्त रूप से बैठक कर समस्या का निस्तारण करने की हिदायत दी। पर्यटन मंत्री ने तीर्थ क्षेत्र में सुलभ इंटरनेशनल की ओर से एक करोड़ की लागत से तैयार किए गए टायलेट व विश्राम गृह को अब तक पर्यटन विभाग को हस्तातरित न किये जाने पर नाराजगी जताई। उन्होंने डीएम से फाइलों का अवलोकन करवाने के बाद संपूर्ण जानकारी के साथ क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी को दो दिनों में लखनऊ तलब किया। इस दौरान सांसद दद्दन मिश्र ने बौद्ध तीर्थ क्षेत्र में समुदाय विशेष की ओर से किए जा रहे अतिक्रमण पर मंत्री का ध्यान आकर्षित कराया। इसके बाद पर्यटन मंत्री भगवान लवकुश की जन्मस्थली सीताद्वार पहुंची। यहां स्थित विशाल झील की उन्होंने मुक्त कंठ से प्रशसा की। विधायक रामफेरन पाडेय ने सीताद्वार में अधूरे पड़े परिक्रमा मार्ग की ओर मंत्री का ध्यान आकर्षित कराया। पर्यटन विकास की संभावनाएं स्वीकार करने के बावजूद मंत्री बिना किसी घोषणा के वापस चली गई। इस दौरान बसपा विधायक मुहम्मद असलम राईनी, शकर दयाल पांडेय, डीएम दीपक मीणा, एसपी आशीष कुमार श्रीवास्तव, राजू तिवारी, हरिओम तिवारी आदि मौजूद रहे।