दोपहर बाद छाई बदली, बढ़ी ठंड
जागरण संवाददाता, श्रावस्ती : सोमवार दिन की शुरूआत तेज और चमकीली धूप के साथ हुई। लेकिन दोपहर बाद आसमा
By JagranEdited By: Published: Mon, 11 Feb 2019 11:11 PM (IST)Updated: Mon, 11 Feb 2019 11:11 PM (IST)
जागरण संवाददाता, श्रावस्ती : सोमवार दिन की शुरूआत तेज और चमकीली धूप के साथ हुई। लेकिन दोपहर बाद आसमान पर बदली छाने और हवा की गति में इजाफा होने से ठंड भी बढ़ गई। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पहाड़ों पर हुई बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बीते दिनों हुई बारिश के चलते मौसम का मिजाज तेजी से बदला है। इस कारण मौसम में फिलहाल ठंड बनी रहेगी।
सोमवार को दिन का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस और अधिमतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नमी का प्रतिशत अर्थात आद्रता 55 प्रतिशत रिकार्ड की गई। दिन में 6 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से पश्चिमी दिशा से हवा चलती रही।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें