कोहरे व बारिश ने बढ़ाई ठंड
जागरण संवाददाता, श्रावस्ती : कोहरे और ठंडी हवा के बीच बुधवार सुबह हुई हल्की बारिश ने मौसम में ठंड बढ
जागरण संवाददाता, श्रावस्ती : कोहरे और ठंडी हवा के बीच बुधवार सुबह हुई हल्की बारिश ने मौसम में ठंड बढ़ा दी है। दिन भर धुंध छाई रहने से सूर्यदेव के दर्शन नहीं हो सके। दिन का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विशेषज्ञों ने गुरुवार और शुक्रवार को मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर ओले पड़ने की भी संभावना जताई है। ठंड बढ़ने के कारण जिलाधिकारी के निर्देश पर बुधवार से शनिवार तक के लिए सभी विद्यालयों के समय में बदलाव कर दिया गया है। सुबह नौ से खुलने वाले प्राथमिक विद्यालय अब सुबह दस बजे से दोपहर बाद तीन बजे तक चलेंगे।
बूंदाबांदी के साथ दिन में ठंडी हवा भी चली। इससे सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। धुंध के चलते यातायात भी बाधित हुआ।