अंतरराष्ट्रीय सीमा के असामाजिक तत्व होंगे चिंहित
श्रावस्ती : भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीमा स्तंभ संख्या 641 से लम्बी दूरी की पेट्रोलिंग (एलआर
By JagranEdited By: Published: Wed, 19 Sep 2018 11:55 PM (IST)Updated: Wed, 19 Sep 2018 11:55 PM (IST)
श्रावस्ती : भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीमा स्तंभ संख्या 641 से लम्बी दूरी की पेट्रोलिंग (एलआरपी) की शुरूआत बुधवार से की गई है। यह पेट्रोलिंग शनिवार तक जारी रहेगी। 62वीं वाहिनी एसएसबी के कमांडेंट सीएस तोमर ने बताया कि पेट्रोलिंग का उद्देश्य सभी कंपनी तथा सीमा चौकियों के जिम्मेवारी क्षेत्र के सभी सीमा स्तम्भों की जांच करना, जिम्मेदारी क्षेत्र का आकलन करना और क्षेत्रीय गांवों की जनसंख्या, मंदिर, मस्जिद, मदरसा इत्यादि का विवरण ज्ञात करना है। इस दौरान क्षेत्र के असामाजिक तत्वों के बारे में भी जानकारी प्राप्त की जाएगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें