घर में लगी आग, डेढ़ लाख का नुकसान
संसू जमुनहा (श्रावस्ती) थाना सोनवा क्षेत्र के लोहरासपुर निरहा गांव में बुधवार शाम फौजदार क
By JagranEdited By: Published: Wed, 18 Mar 2020 11:19 PM (IST)Updated: Thu, 19 Mar 2020 06:04 AM (IST)
संसू, जमुनहा, (श्रावस्ती): थाना सोनवा क्षेत्र के लोहरासपुर निरहा गांव में बुधवार शाम फौजदार के घर में आग लग गई। इसमे तकरीबन डेढ़ लाख रूपये का सामान जलकर राख हो गया।
फौजदार ने बताया कि अचानक उनके फूस के घर में आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटों ने पूरे घर को आगोश में ले लिया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग को किसी तरह बुझाया। राजस्व र्किमयों ने मौके पर पहुंचकर क्षति का आकलन किया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें