विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

श्रावस्ती में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष महमूद आलम नईमी पर जानलेवा हमला, फायरिंग में घायल

Published: Fri, 27 Nov 2026 02:56 PM (IST)

Shravasti Crime: बताया जा रहा है कि बीते दिनों बाइक टकराने के मामूली विवाद में पूर्व चेयरमैन ने एक के पक्ष में बोला था। इससे दूसरा पक्ष नाराज था।

महमूद आलम नईमी को गंभीर हालत में सीएचसी इकौना में भर्ती कराया गया

महमूद आलम नईमी को गंभीर हालत में सीएचसी इकौना में भर्ती कराया गया

HighLights

  1. बाइक टकराने के मामूली विवाद में पूर्व चेयरमैन पर हमला

  2. लाठी-डंडे और हाकी से जमकर की पिटाई

जागरण संवाददाता, श्रावस्ती। पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष महमूद आलम नईमी पर शुक्रवार को दिन में मामूली से विवाद में जानलेवा हमला किया गया। इस दौरान उनके ऊपर फायरिंग भी की गई। खून से लथपथ महमूद आलम नईमी को गंभीर हालत में सीएचसी इकौना में भर्ती कराया गया है। पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी है।

पूर्व चेयरमैन महमूद आलम नईमी शुक्रवार को दिन में इकौना कस्बे में दुकान पर बैठे थे। इसी दौरान लाठी-डंडा और धारदार हथियार से लैस होकर 12-15 लोग उनके पास पहुंचे और लाठी-डंडे और हाकी से उनकी जमकर पिटाई की।

पिटाई के बाद बाहर निकलते समय आरोपितों ने फायरिंग भी की। खून से लथपथ गंभीर हालत में महमूद आलम नईमी को सीएचसी इकौना में कराया भर्ती गया है। बताया जा रहा है कि बीते दिनों बाइक टकराने के मामूली विवाद में पूर्व चेयरमैन ने एक के पक्ष में बोला था। इससे दूसरा पक्ष नाराज था।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।