रंग-बिरंगी झालरों से पटे बाजार
श्रावस्ती: आधुनिकता के दौर में दीपावली पर्व पर बिजली के झालरों की मांग ग्राहकों में बहुत है। बाजार म
By JagranEdited By: Published: Mon, 05 Nov 2018 11:06 PM (IST)Updated: Mon, 05 Nov 2018 11:06 PM (IST)
श्रावस्ती: आधुनिकता के दौर में दीपावली पर्व पर बिजली के झालरों की मांग ग्राहकों में बहुत है। बाजार में हर रंग के झालर उपलब्ध हैं। रंग-बिरंगी झालरों से इलेक्ट्रानिक दुकानें पटी हैं। दुकानदार अमित कुमार बताते हैं कि दीपावली पर्व पर घरों व लान को सजाने के लिए ग्राहक झालरों की खरीदारी कर रहे हैं। झालर 30 रुपये से लेकर एक हजार रुपये तक उपलब्ध हैं। हर रंग के आकर्षक झालर ग्राहकों को लुभा रहे हैं। घरों व दुकानों पर झालरों की सजावट की जा रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें