यूपी चुनाव: श्रावस्ती में BJP प्रदेश महामंत्री दिलीप पटेल ने पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने का किया दावा
भाजपा प्रदेश महामंत्री दिलीप पटेल ने श्रावस्ती में कार्यकर्ताओं से संवाद किया और पिछली सरकारों पर अपराध व रोजगार की कमी का आरोप लगाया।

भाजपा कार्यालय में आयोजित बैठक को संबोधित करते प्रदेश महामंत्री दिलीप पटेल- जागरण
HighLights
दिलीप पटेल ने श्रावस्ती में भाजपा कार्यकर्ताओं से भेंट की।
पिछली सरकारों पर अपराध और रोजगार की कमी का आरोप।
भाजपा 2027 में सुशासन के दम पर सरकार बनाएगी।
जागरण संवाददाता, श्रावस्ती। भाजपा के प्रदेश महामंत्री व अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रभारी दिलीप पटेल शुक्रवार की देर शाम एक दिवसीय सांगठनिक प्रवास के तहत भिनगा स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचे।
नए व पुराने कार्यकर्ताओं से भेंट कर संवाद किया। शक्तिकेंद्र संयोजकों व प्रभारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकारों में रोजगार की कमी थी और अपराध व अपराधी हावी थे। मौजूदा सरकार अपने काम, सुशासन, अपराध व माफिया मुक्त प्रदेश के दम पर पुनः पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी।
प्रदेश महामंत्री ने कहा कि भाजपा सर्वस्पर्शी, सर्व समावेशी संगठन है। पार्टी में सभी के सुझावों और विचारों का सम्मान है। यहां पुराने और नए कार्यकर्ता मिलकर ''भारत फर्स्ट'' की भावना के साथ कार्य करते हैं। यही कारण है कि पार्टी लगातार राज्यों में जनसमर्थन हासिल कर रही है और 2027 में दोबारा सरकार बना रही है।
शक्तिकेंद्र संयोजकों व प्रभारियों से संवाद करते हुए उन्होंने कहा कि मतदाता जोड़ों अभियान के तहत छुटे हुए मतदाताओं तक पहुंचने तथा पात्र मतदाता का नाम सूची में दर्ज कराने के लिए बूथ स्तर तक घर-घर संपर्क करना है। विपक्ष के भ्रामक बयानों के मुकाबले सरकार विकास और अंत्योदय से जुड़े कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने पर भी चर्चा की। जिला पंचायत प्रशासक दद्दन मिश्रा, विधानसभा प्रभारी विद्याभूषण द्विवेदी, दिवाकर शुक्ला, पुरुषोत्तम कौशल, सुनील चौधरी मौजूद रहे।