न्यायालय कर्मचारियों को भी चौथे शनिवार पर मिले अवकाश
संवादसूत्र श्रावस्ती दीवानी न्यायालय कर्मचारी संघ ने महीने के चौथे शनिवार को कर्मचारियों के ि
संवादसूत्र, श्रावस्ती: दीवानी न्यायालय कर्मचारी संघ ने महीने के चौथे शनिवार को कर्मचारियों के लिए भी अवकाश स्वीकृत करने की मांग की है। संगठन के प्रांतीय महासचिव ने इस आशय का पत्र इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को भेजा है।
प्रांतीय महासचिव नरेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि अधीनस्थ न्यायालयों में वर्ष 2020 के अवकाश के लिए दूसरा कैलेंडर जारी किया गया है। पहले कैलेंडर में माह के चौथे शनिवार को न्यायिक अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए अवकाश घोषित किया गया था। दूसरे कैलेंडर में यह अवकाश सिर्फ न्यायिक अधिकारियों के लिए किया गया है। न्यायिक कर्मचारियों के लिए वर्ष 2020 से प्रत्येक माह के चौथे शनिवार को कार्य दिवस होगा। उन्होंने मुख्य न्यायमूíत को पत्र भेजकर न्यायिक अधिकारियों की भांति न्यायिक कर्मचारियों के लिए भी अवकाश देने की मांग की है। उन्होंने बताया कि इस मांग को स्टेनोग्राफर एसोसिएशन ने भी समर्थन दिया है।