महंगाई पर भारी दिख रहा त्योहार का उत्साह
संवादसूत्र श्रावस्ती तेजी से बढ़ती महंगाई के बाद भी दीपावली का उत्साह लोगों के सर चढ़कर ब
संवादसूत्र, श्रावस्ती : तेजी से बढ़ती महंगाई के बाद भी दीपावली का उत्साह लोगों के सर चढ़कर बोल रहा है। त्योहारी सीजन के चलते आजकल बाजार में रंग-पेंट की दुकानों पर बहार आई हुई है। दीपावली के मद्देनजर लोग अपने घर, दफ्तर, दुकान एवं प्रतिष्ठानों को सजाने में लगे हैं। जिसके चलते हर कोई रंग-रोगन की खरीदारी में व्यस्त नजर आ रहा है। दूसरी ओर रंग और पेंट के विक्रेता इस बार के कारोबार को बीते साल की तुलना में काफी फीका मान रहे हैं। इसके पीछे उनका तर्क बढ़ती महंगाई है।
नवरात्र के साथ ही त्योहारी सीजन की शुरुआत हो जाती है। नवरात्र के बाद करवा चौथ, धनतेरस, छोटी दीपावली एवं बड़ी दीपावली जैसे पर्व एक के बाद एक आते रहते हैं। इसी के चलते आजकल बाजारों में ग्राहकों की भीड़ बढ़ी हुई है। पेंट की दुकानों पर ग्राहकों की भारी भीड़ नजर आ रही है। हर कोई पेंट, चूना, डिस्टेंपर, प्लास्टिक पेंट खरीदने में लगा है। बाजार में महंगे होने के बावजूद भी इन दिनों प्लास्टिक पेंट की मांग सबसे अधिक है। पेंट विक्रेता बलराम त्रिपाठी का कहना है कि दीपावली आगमन के चलते बाजारों में कुछ रौनक तो है, मगर यह पिछले सालों की तुलना में काफी फीकी है, क्योंकि लोगों की जेबों में दाम नहीं हैं। पिछले साल के मुकाबले इस साल कारोबार मंदा ही है।
इनसेट
बाजार में रंग-पेंट के दाम -
पेंट - 230-270 रुपये प्रति लीटर
डिस्टेंपर - 75-85 रुपये प्रति लीटर
आयल पेंट - 250-350 रुपये प्रति लीटर
प्लास्टिक पेंट - 220-460 रुपये प्रति लीटर