वाहन बाजारों में भी छाई रौनक
श्रावस्ती: दीपावली पर्व को लेकर वाहन बाजारों में भी रौनक छाई हुई है। दीप पर्व पर हर कोई खरीदारी करने
By JagranEdited By: Published: Sun, 04 Nov 2018 11:06 PM (IST)Updated: Sun, 04 Nov 2018 11:06 PM (IST)
श्रावस्ती: दीपावली पर्व को लेकर वाहन बाजारों में भी रौनक छाई हुई है। दीप पर्व पर हर कोई खरीदारी करने को लेकर उत्सुक है। भिनगा नगर में दो पहिया वाहन विक्रेता राकेश गुप्ता, अनुपम मिश्र बताते हैं कि कंपनी की ओर से वाहनों के नए मॉडल लांच किए गए हैं, जो ग्राहकों को काफी भा रहे हैं। ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए डाउन पेमेंट पर वाहनों की बिक्री की जा रही है। इसके अलावा ग्राहकों को वाहनों की खरीद पर आकर्षक उपहार भी दिए जा रहे हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें