Move to Jagran APP

हथियाकुंडा नाले में मिला अज्ञात शव

शौच गए ग्रामीणों ने दी पुलिस को सूचना पहचान के लिए मच्र्युरी हाउस में रखा गया शव

By JagranEdited By: Published: Sat, 15 Jan 2022 08:54 PM (IST)Updated: Sat, 15 Jan 2022 08:54 PM (IST)
हथियाकुंडा नाले में मिला अज्ञात शव
हथियाकुंडा नाले में मिला अज्ञात शव

श्रावस्ती : सिरसिया क्षेत्र के बलनपुर बसंतपुर गांव के उत्तर बह रहे हथियाकुंडा नाले में शनिवार को शौच को गए ग्रामीणों ने अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा देखा। शव मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। देखते ही देखते बड़ी संख्या में भीड़ एकत्र हो गई। पुलिस ने शव की शिनाख्त करवाई, लेकिन पहचान नहीं हो सकी।

loksabha election banner

बलनपुर बसंतपुर गांव के उत्तर दिशा में हथियाकुंडा नाले की ओर सुबह ग्रामीण शौच के लिए गए थे। इस दौरान नाले में शव पड़ा देखा। पुलिस को सूचना दी गई। प्रभारी निरीक्षक प्रेमपाल सिंह ने बताया कि नाले में अज्ञात शव बरामद हुआ है। आसपास क्षेत्र में इसकी सूचना देकर शव की शिनाख्त करवाने की कोशिश की गई, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। शव पांच-सात दिन पुराना लग रहा है। फिलहाल पहचान के लिए शव को 72 घंटे तक मच्र्युरी हाउस में रखा जाएगा।

फंदे से लटक कर विवाहिता ने दी जान

मल्हीपुर क्षेत्र के बेगमपुर में शुक्रवार देर शाम विवाहिता का शव टिनशेड के बड़ेर से फंदे के सहारे लटकता मिला। परिवार के लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मृतका के पति की दूसरी पत्नी ने तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

नेपाल राष्ट्र निवासी रजिया का विवाह लगभग 15 वर्ष पूर्व मल्हीपुर क्षेत्र के बेगमपुर निवासी अब्बुल हसन के साथ हुआ था। पति मुंबई में रहकर मजदूरी करता है। घर पर उसकी पहली पत्नी रजिया व दूसरी पत्नी हासमा रहती थीं। शुक्रवार देर शाम रजिया अचानक घर से गायब हो गई। परिवार के लोगों ने खोजबीन की तो टिनशेड के बडेर से बिजली केबल के सहारे उसका शव लटकता मिला। अंदर से दरवाजा बंद था। ग्रामीणों ने टिनशेड को ऊपर उठाकर कमरे में घुसकर दरवाजा खोला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। बदला पुलिस चौकी प्रभारी इंद्रसेन सिंह ने बताया कि हासमा ने तहरीर दी है। मौत के कारणों की पड़ताल की जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.