Move to Jagran APP

महिलाओं, बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलम्बन बनाना हम सब का दायित्व

मिशन शक्ति नारी सुरक्षा नारी सम्मान नारी स्वावलंबन कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

By JagranEdited By: Published: Sun, 18 Oct 2020 01:10 AM (IST)Updated: Sun, 18 Oct 2020 05:09 AM (IST)
महिलाओं, बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलम्बन बनाना हम सब का दायित्व
महिलाओं, बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलम्बन बनाना हम सब का दायित्व

श्रावस्ती : महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन के उद्देश्य से जिले में भाजपा विधायक व नोडल अधिकारी, जिलाधिकारी व एसपी ने कबूतर व गुब्बारा उड़ाकर 'मिशन शक्ति' नारी सुरक्षा नारी सम्मान का शुभारंभ किया। शारदीय नवरात्र से शुरू हुआ यह अभियान वासंतिक नवरात्र तक चलेगा। इसमें सभी तहसीलों, ब्लॉकों, पंचायतों, शहरी निकायों व थानों के माध्यम से महिलाओं व बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनने का प्रशिक्षण, सुरक्षा व सम्मान के प्रति जागरूक किया जाएगा।

loksabha election banner

विधायक रामफेरन पांडेय ने 'मिशन शक्ति' अभियान का शुभारंभ करते हुए कहा कि महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए हम सब का दायित्व है। हर वर्ग के लोगों से संपर्क कर उन्हें जागरूक कर उनके अधिकारों के बारे में बताया जाएगा। उन्होंने कहा कि बेटियां बेटों से किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। जरूरत इस बात की है कि बिना भेदभाव के हम अपने बेटियों को भी पढ़ा-लिखाकर आगे बढ़ाएं। नोडल अधिकारी, निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण विभाग सी. इंदुमती ने कहा कि मुख्यमंत्री के प्राथमिकता में ये कार्यक्रम है। महिलाओं एवं बालिकाओं को स्वावलंबी और आत्म निर्भर बनाने के लिए प्रदेश सरकार 'मिशन शक्ति' नारी सुरक्षा, नारी सम्मान का जो संकल्प लेकर आज से इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया है, जो 180 दिन तक निरंतर चलता रहेगा। जिलाधिकारी टीके शिबु ने कहा नारी के सम्मान से ही देश का गौरव बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि जिले में बाल विवाह का जो प्रचलन है वह चिता का विषय है, इसलिए जिलावासियों को यह भी संकल्प लेना होगा कि हम अपनी बेटियों का बाल विवाह नहीं करेंगे। एसपी अरविद कुमार मौर्य ने कहा कि पूरे जिले में विशेष अभियान चलाकर महिला व बालिका अपराधों पर अंकुश लगाया जाएगा। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबी बनाने के लिए प्रचार संदेश के रूप में एलईडी वैन को रवाना किया गया। स्कूली बालिकाओं, महिलाओं, महिला पुलिस अधिकारी, विभिन्न विभागों की महिला अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा कलेक्ट्रेट से भिनगा बाजार तक रैली निकाली गई। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं, नारी सशक्तीकरण, नारी जागरूकता के स्लोगनयुक्त पोस्टर की तख्ती लोग हाथों में लिए हुए थे। कार्यक्रम का संचालन बेसिक शिक्षा विभाग के जिला समन्वयक अजीत उपाध्याय ने किया। सीडीओ ईशान प्रताप सिंह, एडीएम योगानंद पांडेय, एएसपी बीसी दूबे, डीपीओ आशा सिंह समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.