Move to Jagran APP

25 लाख जरूरतमंदों को भोजन कराएगी कांग्रेस

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष लल्लू सिंह की रिहाई के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता महारसोई संचालि

By JagranEdited By: Published: Fri, 05 Jun 2020 09:22 PM (IST)Updated: Fri, 05 Jun 2020 09:22 PM (IST)
25 लाख जरूरतमंदों को भोजन कराएगी कांग्रेस

श्रावस्ती : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष लल्लू सिंह की रिहाई के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता महारसोई संचालित कर 25 लाख लोगों को भोजन करवा कर सत्याग्रह करेंगे।

loksabha election banner

कांग्रेस जिलाध्यक्ष नसीम चौधरी ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि प्रदेश व केंद्र सरकार मजदूर विरोधी है। बेबस मजदूरों के पक्ष में आवाज उठाने व उन्हें मुफ्त आवागमन सुविधा उपलब्ध कराने की घोषणा करने पर योगी सरकार ने फर्जी मुकदमा दर्ज कर प्रदेश अध्यक्ष अजय उर्फ लल्लू सिंह को गिरफ्तार कर लिया। जिलाध्यक्ष ने बताया कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष की रिहाई के लिए कांग्रेस पार्टी सेवा सत्याग्रह व पोस्टर अभियान शुरू करेगी। इसके तहत सभी जिलों में महारसोई संचालित कर 25 लाख जरूरतमंदों व मजदूरों को भोजन उपलब्ध करवाया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.