कांग्रेस का दस दिवसीय प्रदर्शन कार्यक्रम आज से
जासं श्रावस्ती कांग्रेस के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष नसीम चौधरी ने मंगलवार को जिला कांग्रेस कमेटी का
जासं, श्रावस्ती: कांग्रेस के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष नसीम चौधरी ने मंगलवार को जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए आगामी दिनों में पार्टी की ओर से आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि 6 व 7 नवंबर को ब्लॉक व तहसील मुख्यालय के कॉलेजों में कार्यकर्ताओं की ओर से पार्टी की नीतियों से संबंधित पर्चों का वितरण किया जाएगा। आठ व नौ नवंबर को सरकारी नीतियों के विरोध में जिला व ब्लॉक तहसील मुख्यालयों पर नुक्कड़ सभाओं का आयोजन किया जाएगा। दस नवंबर को बेरोजगारी के विरुद्ध प्रदर्शन किया जाएगा। इसके अलावा 12 व 13 नवंबर को किसान समस्याओं को लेकर चौपाल व 14 नवंबर को नेहरू के सपनों का भारत विषय पर सेमिनार आयोजित होगा। 15 नवंबर को जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन के बाद प्रशासन को ज्ञापन सौंपा जाएगा। पत्रकार वार्ता में अमन पांडेय, दिलीप शर्मा, चंद्र पाल यादव, शांति त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।