घरों में अदा की गई नमाज
भिनगा स्थित ईदगाह में पांच लोगों ने शारीरिक दूरी बनाकर बकरीद की नमाज अदा की।
By JagranEdited By: Published: Sun, 02 Aug 2020 11:21 PM (IST)Updated: Mon, 03 Aug 2020 06:09 AM (IST)
श्रावस्ती : कोविड-19 के संक्रमण को देखते हुए बकरीद पर्व पर लोगों से घरों में नमाज पढ़ने की अपील की गई थी। किसी स्थान पर भीड़ न एकत्र हो, इसके लिए सुबह से ही पुलिस के जवान मुस्तैद हो गए। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसपी अनूप सिंह व एएसपी बीसी दूबे भी क्षेत्र भ्रमण पर स्थिति का जायजा लेते रहे। भिनगा स्थित ईदगाह में पांच लोगों ने शारीरिक दूरी बनाकर बकरीद की नमाज अदा की। अन्य लोगों ने अपने घरों में नमाज अदा की। भिनगा शहर के काजी मौलाना गुल मुहम्मद खान रजवी ने बताया कि कोरोना संकट को देखते हुए पूरे एहतियात के साथ बकरीद का पर्व मनाया गया। इस दौरान नमाज अदा कर मुल्क की तरक्की के लिए दुआ की गई। पूरे विश्व को महामारी से बचाने के लिए अल्लाह ताला से दुआ मांगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें