शहर में लगा जाम, एक घंटे तक फंसी रही एंबुलेंस
ड्डद्वढ्डह्वद्यड्डठ्ठष्द्ग ह्यह्लह्वष्द्म द्बठ्ठ ह्लह्मड्डद्घद्घद्बष् द्भड्डद्व
श्रावस्ती : नगर में जाम की समस्या आम हो चुकी है। बुधवार को भिनगा में तहसील से ईदगाह तिराहे तक जाम लग गया। तकरीबन एक घंटे तक एंबुलेंस फंसी रही। स्कूली व बंदियों को लाने वाले वाहनों के चक्के भी जाम में ठहर गए। ट्रैफिक पुलिसर्किमयों ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम हटवाकर आवागमन बहाल करवाया।
भिनगा नगर में ईदगाह तिराहे से दहाना तक वाहनों का दबाव सबसे अधिक होता है। सड़क के दोनों ओर पटरियों पर दुकानदारों ने कब्जा कर रखा है। अतिक्रमण के चलते यहां जाम की समस्या हर रोज बनी रहती है। भिनगा तहसील के सामने भी यही हाल है। इसी रास्ते से ईंट लादी ट्रैक्टर-ट्रालियां निकलकर मुख्य मार्ग तक पहुंचती हैं। इस प्रकार तीनों ओर से वाहनों का दबाव बढ़ने के बाद जाम की समस्या पैदा हो जाती है। यातायात की व्यवस्था देखने के लिए तहसील तिराहे पर तैनात होमगार्ड जवान भी जाम हटवाने में हांफते रहते हैं। दोपहर में नगर के तहसील तिराहा से ईदगाह व परसा जाने वाले मार्ग पर दोनों ओर से वाहनों का भारी जाम लग गया। रास्ते में एंबुलेंस वाहन, कैदी वाहन व स्कूली वाहन भी जाम में फंसे रहे। पुलिस कर्मी जाम हटवाने को लेकर कड़ी मशक्कत करते रहे। उपनिरीक्षक राजीव मिश्र ने जवानों के साथ मोर्चा संभाला तब जाकर जाम हटा और वाहनों के चक्के आगे बढ़ सके। इनसेट--
हर रोज जाम के झाम से जूझ रहे हैं लोग चित्र परिचय - 26एसआरटी07,08,09 व 10 में फोटो है। भिनगा नगर के व्यापारी मोहसिन रजा खां ने बताया कि यहां जाम की समस्या आम हो गई है। आए दिन लोगों को इसमें फंसकर परेशान होना पड़ता है। अधिवक्ता राहुल तिवारी ने बताया कि अतिक्रमण के चलते ही जाम लगता है। जिला अस्पताल के सामने से लेकर नगर तक अतिक्रमणकारियों ने जाल फैला रखा है। व्यापारी राकेश गुप्ता का कहना है कि पटरियों पर से कब्जा हटवाने के लिए अभियान चलता है, लेकिन यह अभियान अब कुंद हो चका है। पुनीत मिश्रा ने बताया कि जब तक अतिक्रमण नहीं हटवाया जाएगा तब तक स्थिति में सुधार नहीं हो सकेगा।