भारत-नेपाल सीमा पर मानव तस्करों के चंगुल से चार नेपाली किशोरियां मुक्त, दो गिरफ्तार
श्रावस्ती में एसएसबी और सिरसिया पुलिस ने भारत-नेपाल सीमा पर संयुक्त कार्रवाई कर चार नेपाली किशोरियों को मानव तस्करों के ...और पढ़ें
-1769975923876_m.webp)
जागरण संवाददाता, श्रावस्ती। एसएसबी व सिरसिया पुलिस टीम ने शनिवार को भारत-नेपाल सीमा के निकट भचकाही गांव के पास जंगल में तस्करों के चंगुल से चार नेपाली किशोरियों को मुक्त कराया।
टीम ने दो भारतीय मानव तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से बरामद दो बाइकों को सीज किया गया है।
एसपी राहुल भाटी ने बताया कि सिरसिया थानाध्यक्ष शैलकांत उपाध्याय के नेतृत्व में उपनिरीक्षक दीपक गिरी टीम के साथ नेपाल-भारत सीमा से वापस जाते समय तालबघौड़ा के पास एसएसबी जवानों से सीमा की सुरक्षा के संबंध में बातचीत कर रहे थे।
इसी दौरान सूचना मिली कि दो भारतीय व्यक्ति नेपाल राष्ट्र से जंगल के रास्ते चार नेपाली किशोरियों को नृत्य कराने के लिए लाते हैं और उनके साथ दुष्कर्म व यौन शोषण करते है। इस पर उपनिरीक्षक ने देहात संस्था व एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) को मामले की जानकारी दी।
इसके बाद एसएसबी, पुलिस, देहात संस्था व एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की संयुक्त बताए गए स्थान एसएसबी सीमा चौकी गुज्जर गौरी के क्षेत्र सीमावर्ती भचकाही गांव के आगे जंगल के रास्ते पर घेराबंदी की। इस दौरान दो व्यक्ति दो बाइकों पर चार नेपाली किशोरियों को लेकर आते दिखेे।
टीम ने किशोरियों के साथ दोनों तस्करों को दबोच लिया। पूछताछ के तस्करों की पहचान सिरसिया थाना क्षेत्र के बभनी कुकुरभुकवा निवासी हरिराम यादव व रामरूप के रूप में हुई। तस्करों के पास से एक आधारकार्ड व दो मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है। सिरसिया थानाध्यक्ष ने बताया कि बरामद नेपाली किशोरियों को वन स्टाप सेंटर भिनगा भेजा गया है। तस्करों के विरुद्ध विदेशी किशोरियों के आयात व मानव तस्करी का मामला दर्ज किया गया है। बरामद दोनों बाइकों को सीज किया गया है।
