लॉकडाउन के उल्लंघन में 131 लोगों पर जुर्माना
14 वाहनों का चालान वसूला गया 23 हजार छह रुपये अर्थदंड
जासं, श्रावस्ती : लॉकडाउन के दौरान एसपी अनूप सिंह के निर्देश पर जिले में चेकिग अभियान चलाया गया। इस दौरान लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले 131 लोगों पर जुर्माना ठोंका गया। 14 वाहनों के साथ नियमों का उल्लंघन करने वाले 23 लोगों से अर्थदंड वसूला गया। कुल 23 हजार छह रुपये वसूले गए।
जिले के सभी थाना, चौकी व हल्का प्रभारियों द्वारा चेकिग अभियान चलाया गया। महामारी कोविड-19 (द्वितीय संशोधन) नियमावली का उल्लंघन या सार्वजनिक स्थान पर अथवा घर के बाहर मास्क, गमछा, रूमाल या दुपट्टा, स्कार्फ न पहनने पर या थूकते हुए पाए जाने पर कार्रवाई की गई। इसके तहत 131 लोगों का चालन कर 17 हजार 400 रुपये जुर्माना वसूला गया। 14 वाहनों से 1,400 रुपये व दुपहिया वाहन पर पिछली सीट पर यात्रा करने व नियमों का उल्लंघन करने पर 23 लोगों का चालान कर 4,800 रुपये अर्थदंड वसूला गया।