Move to Jagran APP

यमुना में डूबने से किशोर और किशोरी की मौत, दो लापता

भीषण गर्मी में यमुना नदी में नहाने गए आधा दर्जन युवकों में दो युवक अचानक नदी में डूब गए।

By JagranEdited By: Published: Wed, 22 May 2019 11:00 PM (IST)Updated: Thu, 23 May 2019 06:19 AM (IST)
यमुना में डूबने से किशोर और किशोरी की मौत, दो लापता
यमुना में डूबने से किशोर और किशोरी की मौत, दो लापता

संवार सूत्र, कैराना/झिझाना : गर्मी अब जानलेवा बन गई है। बुधवार को गर्मी की तपिश से बचने को यमुना नदी में नहाने उतरे दो किशोर व तीन किशोरियां डूब गई। पहली घटना कैराना के भूरा गांव में यमुना किनारे हुई। यहां गर्मी से बचने को यमुना में नहा रहे दो किशोर गहरे पानी में जाने से डूब गए। शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीणों ने एक किशोर को बचा लिया, जबकि दूसरा डूब गया। काफी प्रयास के बाद उसका शव बरामद हुआ। दूसरी घटना झिझाना थानाक्षेत्र के गांव चौतरा में हुई। यहां यमुना किनारे खरबूजे व तरबूज की प्लेज में काम करने गई तीन किशोरी गर्मी से बचने को यमुना में नहाने लगी। इसी दौरान तेज बहाव में वह यमुना में डूब गई। ग्रामीणों ने तीनों को बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो पाए। देर शाम तक एक किशोरी का शव यमुना से बरामद कर लिया गया था, जबकि बाकी दो की तलाश जारी थी। दोनों घटनाओं की सूचना पर प्रशासनिक-पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा डूबी दोनों किशोरी के शव बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है। गोताखोरों की मदद से यमुना में देर रात दोनों किशोरी की तलाश में तक सर्च अभियान जारी था। मौके पर सैंकड़ों ग्रामीण मौजूद थे।

loksabha election banner

तेज गर्मी के कारण गांव भूरा के काफी किशोर बुधवार दोपहर नहाने यमुना नदी पर गए थे। इसी दौरान आमिर पुत्र सालिम व सोहेब पुत्र कासिम गहरे पानी में चले गए। आमिर व सोहेब यमुना में तेज बहाव में डूबने लगे। शोर मचाने पर यमुना किनारे खेतों में काम कर रहे किसानों ने दोनों को बचाने का प्रयास किया, लेकिन वे सोहेब को बचा पाए। आमिर डूब गया। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। यमुना किनारे तैनात गोताखोरों ने मौके पर पहुंच युवक की तलाश की। काफी प्रयास के बाद शाम को आमिर का शव यमुना से बरामद हुआ। उसके परिजनों के आग्रह पर बिना पीएम शव परिजनों के हवाले कर दिया गया। देर शाम आमिर को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया।

दूसरी घटना झिझाना थानाक्षेत्र के गांव चौतरा में हुई। कैराना थाना क्षेत्र के गांव रामड़ा निवासी वाजिद ने गांव चौतरा में यमुना किनारे तरबूज व खरबूजे की प्लेज रखा रखी है। बुधवार को उसकी बेटी 12 वर्षीय नगमा उर्फ नागो, 15 वर्षीय अनिला पुत्री इरशाद निवासी बिड़ोली व 15 वर्षीय पुत्री गुल्लो पुत्री भुगरा निवासी मंडी गढ़ी हरियाणा अपने परिजनों संग प्लेज में काम करने साथ आई थी। गर्मी होने पर तीनों यमुना नदी में नहाने चली गई। यमुना के पानी का बहाव तेज होने के कारण तीनों यमुना में बह गई। शोर मचाने पर खेतों में काम कर रहे किसानों ने तीनों को बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो पाए। तीनों किशोरी यमुना के गहरे पानी में डूब गई। किसानों ने तीनों की तलाश की। देर शाम नगमा का शव यमुना से बरामद हो गया। बाकी दोनों किशोरी का पता नहीं लग पाया है। गांव के गोताखोर दोनों की तलाश कर रहे हैं। तीन किशोरियों के डूबने की सूचना पर झिझाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने भी गोताखोर बुलाए गए। पुलिस व ग्रामीण देर रात तक दोनों किशोरी की तलाश कर रहे हैं, लेकिन उनका पता नहीं लग पाया है। घटना की सूचना से परिजनों में हाहाकारी हालात है। मौके पर सैकड़ों ग्रामीण मौजूद है और दोनों किशोरी की तलाश देर रात तक जारी है। रमजान में तीन किशोरी व एक किशोर के यमुना में डूबने से सभी गमजदां है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.