Move to Jagran APP

योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में हुआ बड़ा परिवर्तन

एमएलसी वीरेंद्र सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में जिले और सूबे की कानून व्यवस्था में बड़ा परिवर्तन हुआ है। प्रदेश में भयमुक्त वातावरण बना है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 11 Aug 2019 11:29 PM (IST)Updated: Mon, 12 Aug 2019 06:20 AM (IST)
योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में हुआ बड़ा परिवर्तन
योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में हुआ बड़ा परिवर्तन

शामली, जेएनएन। डीजीपी ओपी सिंह के आगमन के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में एमएलसी वीरेंद्र सिंह ने कहा कि देश की सीमा पर सेना और देश के अंदर पुलिस का सुरक्षा में अहम किरदार होता है। उन्हें पूरा रिस्क रहता है। उन पर आरोप भी लगते रहते हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में जिले और सूबे की कानून व्यवस्था में बड़ा परिवर्तन हुआ है। प्रदेश में भयमुक्त वातावरण बना है। पहले शामली और मुजफ्फरनगर में बाहरी लोग आने से डरते थे लेकिन आज परिवेश बदल गया है। एडीजी मेरठ जोन प्रशांत कुमार ने कहा कि पुलिस आमजन की अच्छी सेवा करे। यह हम सबका प्रयास है। हमारी पुलिस टीम ने हर फ्रंट पर काम किया है। विदेशी नागरिक पकड़े हैं और मेरठ जोन में सांप्रदायिकता खत्म की। कानून व्यवस्था सुदृढ़ की गई है। नारी सशक्तिकरण व उत्थान का अभियान चल रहा है। एसपी शामली ने अच्छा कार्य किया है। अपराधियों में खौफ व बेटियों को आत्मसम्मान व सुरक्षा दी है। डीआइजी, उपेंद्र अग्रवाल ने कहा कि आठ साल पहले यह जनपद बना था। इस जनपद के पहले एसपी के रुप में कमान उन्हें ही सौंपी थी। जब भी कोई नया जिला बनता है, तो वहां संसाधन कम ही होते है, लेकिन हम यहां पहुंचे थे, तब पुलिस कार्यालय के लिए व्यवस्था चेयरमैन ने बनाई थी। उन्होंने नगर पालिका द्वारा बनाया नया बारात घर पुलिस को दिया था। वहां एसपी कार्यालय बनाया गया था। आज शामली में एसपी कार्यालय का नया भवन बना है। प्रदेश की पुलिस डीजीपी के निर्देशन में ऊचाईयां छू रही है। सांसद प्रदीप चौधरी ने भी मार्ग दर्शन दिया है। हम उन्हें आश्वस्त करते है कि पुलिस पॉजीटिव रिजल्ट देगी।

loksabha election banner

विधायक तेजेंद्र निर्वाल आदि ने भी विचार व्यक्त किए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.