Move to Jagran APP

महिला हेल्प डेस्क का शुभारंभ आज, गणमान्य रहेंगे मौजूद

मुख्यमंत्री के आदेश पर जनपद के सभी थानों में महिला हेल्प डेस्क बना दी गई है। इसका शुभारंभ शुक्रवार को होगा। इस दौरान थानों में पुलिस अधिकारियों कर्मचारियों के अलावा गणमान्य लोग भी मौजूद रहेंगे।

By JagranEdited By: Published: Fri, 23 Oct 2020 07:00 AM (IST)Updated: Fri, 23 Oct 2020 07:00 AM (IST)
महिला हेल्प डेस्क का शुभारंभ आज, गणमान्य रहेंगे मौजूद
महिला हेल्प डेस्क का शुभारंभ आज, गणमान्य रहेंगे मौजूद

शामली, जेएनएन। मुख्यमंत्री के आदेश पर जनपद के सभी थानों में महिला हेल्प डेस्क बना दी गई है। इसका शुभारंभ शुक्रवार को होगा। इस दौरान थानों में पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों के अलावा गणमान्य लोग भी मौजूद रहेंगे।

loksabha election banner

मुख्यमंत्री ने महिला उत्पीड़न पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए महिला पुलिस की जिम्मेदारी बढ़ाने के लिए महिला हेल्प डेस्क बनाने का आदेश दिया था। वैसे तो देश में महिला की हेल्प के लिए विभिन्न हेल्प लाइन चल रही है, इसके बाद भी मुख्यमंत्री ने थानों में विभिन्न समस्याएं लेकर पहुंचने वाली पीड़ित महिलाओं की मदद के लिए महिला हेल्प डेस्क का निर्णय लिया था। इस डेस्क पर महिला पुलिसकर्मी दिन रात तैनात रहेंगी। महिलाओं की सुनवाई के लिए सभी थानों में विशेष केबिन बनाए गए है। महिला हेल्प डेस्क का शुक्रवार को विधिवत रूप से शुभारंभ होगा। नगर कोतवाली शामली प्रभारी सत्यपाल सिंह ने बताया कि उनके यहां भाजपा नेत्री संगीता जिदल, महिला थाना में जिला पंचायत अध्यक्ष संतोष देवी, आदर्श मंडी थाने में राज्य महिला आयोग सदस्य प्रियंवदा तोमर द्वारा महिला हेल्प डेस्क का शुभारंभ किया जाएगा। इस दौरान जन प्रतिनिधि व गणमान्य लोग भी मौजूद रहेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.