महिला मरीजों की सीएचसी में लगी लाइन
महिला डॉक्टर ड्यूटी पर न होने के कारण सीएचसी पर मरीजों की भीड़ लगी रही। मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। घंटों महिला डॉक्टर का इंतजार करने के बाद बिना उपचार के वापस लौटना पड़ा।
शामली, जेएनएन। महिला डॉक्टर ड्यूटी पर न होने के कारण सीएचसी पर मरीजों की भीड़ लगी रही। मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। घंटों महिला डॉक्टर का इंतजार करने के बाद बिना उपचार के वापस लौटना पड़ा।
मंगलवार को शामली के सीएचसी में सुबह से ही महिला डॉक्टर के कक्ष के बाहर महिलाओं की भीड़ लगी रही। सीएचसी में उपचार ना मिलने के कारण महिलाओें को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। एक महिला डॉक्टर पिछले कई दिनों से छुट्टी पर चल रही है। और दूसरी महिला डॉक्टर को कांधला स्थित कैंप के लिए भेजा गया है। पिछले दिनों निरीक्षण के दौरान महिला आयोग की सदस्य प्रियंवदा तोमर ने सीएचसी अधीक्षक रमेश चंद्र को निर्देश दिए थे। की मरीजों को कोई भी प्रकार की परेशानी ना हो डॉक्टरों की व्यवस्थाएं बनाए रखें। लेकिन सीएचसी के डॉक्टरों पर इस बात का कोई असर नहीं है। सीएचसी अधीक्षक का कहना है कि डॉ मनजीत कौर को कांधला में आयोजित कैंप में भेजा गया है। और एक महिला डॉक्टर पिछले काफी दिनों से छुट्टी पर चल रही है। बात हाजरी रजिस्टर कि जाए तो फरवरी माह में मात्र दो ही हाजरी उस महिला डॉक्टर की है।