विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पति से हुआ विवाद, जान देने को यमुना पर बने पुल की रेलिंग से छलांग लगाने जा रही थी महिला और फिर...

By Sudheer Chaudhary Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Wed, 14 Jan 2026 04:10 PM (IST)

Shamli News : पति से विवाद के बाद यमुना में कूदकर आत्महत्या का प्रयास कर रही एक महिला को शामली ...और पढ़ें

यमुना ब्रिज की बाउंड्रीवाल पर सुसाइड के लिए खड़ी महिला। इंटरनेट मीडिया

यमुना ब्रिज की बाउंड्रीवाल पर सुसाइड के लिए खड़ी महिला। इंटरनेट मीडिया

HighLights

  1. यमुना ब्रिज चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी ने दिखाई मुस्तैदी

  2. शामली के कैराना क्षेत्र का मामला

संवाद सूत्र, जागरण, कैराना (शामली)। पति से विवाद के बाद आत्महत्या करने के इरादे से यमुना के पुल पर पहुंची महिला को पुलिसकर्मी ने बचा लिया। बाद में महिला को समझा-बुझाकर स्वजन के सिपुर्द कर दिया गया।

मंगलवार को यूपी-हरियाणा बार्डर पर स्थित पुलिस चौकी पर तैनात कांस्टेबल रामकुमार ने एक महिला को यमुना की ओर जाते हुए देखा। देखते ही देखते महिला यमुना पर बने पुल की रेलिंग पर चढ़ गई। इसी बीच कांस्टेबल रामकुमार दौड़ लगाकर महिला के पास पहुंचा और यमुना में कूद रही महिला को हाथ पकड़कर नीचे खींच लिया।

इसके बाद चौकी पर मौजूद दूसरा पुलिसकर्मी भी महिला के पास पहुंचा। दोनों पुलिसकर्मी महिला को समझाकर चौकी पर ले आए। मामले की सूचना महिला के स्वजन को दी गई। सूचना पर विवाहिता का भाई निवासी कस्बा कैराना पुलिस चौकी पर पहुंचा और अपनी बहन को घर ले आया। कांस्टेबल ने बताया कि महिला की शादी मुजफ्फरनगर के एक गांव निवासी युवक से हुई थी।

पति सऊदी अरब गया हुआ है। महिला अपने दो बच्चों के साथ में कैराना में भाइयों के पास ही रह रही है। मंगलवार को महिला का फोन पर किसी बात को लेकर पति से विवाद हो गया, जिसके बाद महिला सुसाइड करने यमुना पर पहुंच गई। महिला को समझा-बुझाकर उसके स्वजन के सुपुर्द कर दिया। वहीं, महिला के यमुना नदी के पुल पर बनी रेलिंग पर चढ़ने की वीडियो इंटरनेट मीडिया पर भी वायरल हो रही है।

महिला पर हमला, गला दबाकर जान से मारने का प्रयास

उधर जिले के गांव रणमलपुर में गोबर डालने के विवाद में एक महिला के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी का मामला सामने आया है। प्रतिभा पत्नी विभीषण ने थाना नागल में तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि मंगलवार दोपहर करीब दो बजे वह गोबर डालने अपने खत्ते पर गई थीं। इसी दौरान गांव की एक ही परिवार की तीन महिलाओं ने विवाद शुरू कर दिया।

प्रतिभा के अनुसार, जब उसने बताया कि वह अपनी जगह पर गोबर डाल रही है तो तीनों ने उसे जमीन पर गिराकर बेरहमी से पीटा। आरोप है कि आरोपितों ने किसी नुकीली वस्तु से हमला किया और गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया। आसपास खेल रहे बच्चों ने उसे बचाया। जाते समय आरोपितों ने जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।