हैंडपंपों के सूखे हलक, लोग बेहाल
कैराना (शामली): नगर में जल संकट पैदा हो गया है। पेयजल के लिए नगर में जो हैंडपंप लगाए गए
कैराना (शामली): नगर में जल संकट पैदा हो गया है। पेयजल के लिए नगर में जो हैंडपंप लगाए गए है उनके हलक सूख चुके हैं। जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने पालिका अध्यक्ष व अधिकारियों से पेयजल आपूर्ति करने व हैंडपंप सही कराने की मांग की है।
नगर की आबादी लगभग एक लाख है। जिसके विकास के लिए बोर्ड बैठक में करोड़ों के प्रस्ताव तो पास होते हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर इसका लाभ लोगों को नहीं मिल पा रहा है। नपा अधिकारियों की उदासीनता के कारण पेयजल तक लोगों को मयस्सर नहीं हो पा रहा है। इससे कई बस्तियों में हाहाकार मचा है। लोगों को पीने का पानी नहीं मिल पा रहा है। वहीं लोगों में रोष है, जबकि नपा अधिकारी शिकायत के बाद भी हैंडपंप सही नहीं करा रहे हैं। बस स्टैंड के सामने स्थित गली, कोतवाली परिसर के मेन गेट, चौधरी सिताब ¨सह मार्केट समेत कई स्थानों पर हैंडपंप कई सप्ताह से खराब पड़े हैं। आसपास के लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत की गई है, परंतु इन्हें सही नहीं किया जा रहा है। एसडीएम व नपा के अधिशासी अधिकारी सुरजीत कुमार ने कहा कि जल्द ही खराब हैंडपंप सही कराए जाएंगे।