Move to Jagran APP

यमुना में डूबने से तीन किशोरों की मौत, शिनाख्त नहीं

यूपी-हरियाणा बॉर्डर के निकट यमुना नदी में डूबने से तीन किशोरों की मौत हो गई। अफसरों ने गोताखोरों की मदद से लंबी मशक्कत के बाद तीनों शवों को बाहर तो निकाल लिया लेकिन देर शाम तक उनकी शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस शवों की शिनाख्त के प्रयास में जुटी है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 18 Jul 2020 11:03 PM (IST)Updated: Sun, 19 Jul 2020 06:03 AM (IST)
यमुना में डूबने से तीन किशोरों की मौत, शिनाख्त नहीं

शामली, जेएनएन। यूपी-हरियाणा बॉर्डर के निकट यमुना नदी में डूबने से तीन किशोरों की मौत हो गई। अफसरों ने गोताखोरों की मदद से लंबी मशक्कत के बाद तीनों शवों को बाहर तो निकाल लिया, लेकिन देर शाम तक उनकी शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस शवों की शिनाख्त के प्रयास में जुटी है।

loksabha election banner

यमुना नदी में मशीनों से होने वाले अवैध खनन के चलते बने गहरे गड्ढे लगातार जिदगियां छीन रहे हैं। शनिवार की शाम भी जिले के कैराना कोतवाली क्षेत्र में यूपी-हरियाणा सीमा पर स्थित यमुना ब्रिज के पास तीन किशोर नहाते समय गहरे पानी में डूब गए। लंबे रेस्कयू अभियान के बाद तीनों किशोरों के शवों को गोताखोरों की मदद से बाहर निकाला गया। बताया जा रहा है कि शाम करीब साढ़े छह बजे 11 से 15 साल की उम्र के तीन किशोर एक साईकिल पर सवार होकर कैराना स्थित यमुना ब्रिज पर पहुंचे थे। यह इलाका यूपी-हरियाणा की सीमा के बॉर्डर क्षेत्र में पड़ता है। तीनों किशोर साईकिल को किनारे पर खड़ी कर यमुना में नहाने के लिए चले गए, लेकिन वे अचानक गहरे पानी में डूबने लगे। पुल के ऊपर से गुजर रहे एक वृद्ध ने यमुना ब्रिज पर स्थित पुलिस चौकी पर पहुंचकर इसकी जानकारी दी। सूचना पर चौकी इंचार्ज अरुण कुमार पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए, लेकिन किनारे पर सिर्फ साईकिल खड़ी हुई थी। मामले की जानकारी होने पर सीओ कैराना प्रदीप सिंह, तहसीलदार प्रवीण कुमार, नायब तहसीलदार सचिन कुमार और कैराना कोतवाली इंचार्ज भी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। उधर, हरियाणा की ओर से भी पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। गोताखोरों को बुलाकर नदी में किशोरों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। काफी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने तीनों किशोरों के शवों को यमुना से बाहर निकाल लिया। ट्रैक्टरों की रोशनी में चला रेस्क्यू ऑपरेशन

अंधेरा होने के चलते पुलिस ने आसपास के गांवों के कुछ लोगों को ट्रैक्टरों के साथ मौके पर बुलाया था। ट्रैक्टरों की रोशनी में गोताखोर यमुना नदी में उतरे। लंबे रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद तीनों किशोरों के शवों को खोजा गया। इन्होंने कहा-

तीनों किशोरों की उम्र 11 से 15 साल के बीच की प्रतीत हो रही है। एक किशोर के हाथ पर अमन लिखा हुआ है। शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।

- अरुण कुमार, चौकी इंचार्ज यमुना ब्रिज चेकपोस्ट, कोतवाली कैराना।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.