Move to Jagran APP

सपा-रालोद की रैली में जिले से आज जाएंगे हजारों कार्यकर्ता

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव एवं राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह की मंगलवार को दबथुआ में होने जा रही रैली में जिले से हजारों कार्यकर्ता जाएंगे।

By JagranEdited By: Published: Mon, 06 Dec 2021 10:35 PM (IST)Updated: Mon, 06 Dec 2021 10:35 PM (IST)
सपा-रालोद की रैली में जिले से आज जाएंगे हजारों कार्यकर्ता
सपा-रालोद की रैली में जिले से आज जाएंगे हजारों कार्यकर्ता

शामली, जेएनएन। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव एवं राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह की आज दबथुआ में रैली होगी। रैली को लेकर राष्ट्रीय लोकदल व समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है। रैली के लिए दोनों दलों की ओर से विधानसभा व सेक्टर विभाजित कर पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई। देर रात तक कार्यकर्ता रैली की तैयारियों में जुट रहे।

loksabha election banner

जिले से आज रालोद-सपा की संयुक्त रैली को लेकर पदाधिकारियों एंव कार्यकर्ताओं ने एक दिन पूर्व पूरी ताकत झोंके रखी। गांव-दर-गांव पहुंचकर रैली में पहुंचने के लिए लोगों से जनसपंर्क किया गया। सभी ने अने-अपने क्षेत्रों में जनसंर्पक कर रैली में पहुंचने की अपील की। इसके साथ ही सभी देर रात तक जुटे रहे। सपा के वरिष्ठ नेता डा. सुधीर पंवार के नेतृत्व में निरंतर पदाधिकारी व कार्यकर्ता मोबाइल, जनसंपर्क एवं इंटरनेट मीडिया के माध्यम से लोगों को रैली में पहुंचाने के लिए कवायद करते रहे। इस मौके पर डा. सुधीर पंवार ने कहा कि रैली को लेकर किसान मजदूरों में खासा उत्साह है। यह रैली मील का पत्थर साबित होगी। वहीं दूसरी ओर राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष मुकेश सैनी, रालोद युवा महासचिव अशरफ अली खान, राव अब्दुल वारिस, रजनीश कौरी, ऋषिराज राझड, योगेंद्र चेयरमैन, उमेश प्रधान आदि ने गांव भैंसवाल, गढ़ीपुख्ता, थानाभवन, जलालाबाद, बाबरी समेत दर्जनों गांव का दौरा कर रैली में पहुंचने का आह्वान किया। इस मौके पर रालोद महासचिव अशरफ अली खान के कहा कि वेस्ट में यह समाजवादी पार्टी एवं रालोद की पहली संयुक्त रैली है। इस रैली से ही जनता में सत्ता परिवर्तन का संदेश जाएगा। जिलाध्यक्ष मुकेश सैनी ने दावा कि रालोदकी ओर 100 बसें रैली में रवाना होगी। इसके साथ ही निजी वाहनों कारों, ट्रैक्टर-ट्रालियों से भी किसान काफी संख्या में पहुंचेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.