विद्युतीकरण कर रही कंपनी के गोदाम में चोरी
जागरण संवाददाता, शामली : नगर के औद्योगिक क्षेत्र में एक प्राइवेट कंपनी के गोदाम से लाखों का
जागरण संवाददाता, शामली :
नगर के औद्योगिक क्षेत्र में एक प्राइवेट कंपनी के गोदाम से लाखों का माल चोरी कर लिया। पता चलने पर कंपनी सुपरवाइजर ने गोदाम के कर्मचारियों पर शक जताते हुए पुलिस में शिकायत की है।
केकेआइ प्राइवेट लिमिटेड कंपनी द्वारा जनपद शामली में बिजली की लाइन का विद्युतीकरण किया जा रहा है। कंपनी ने नगर के औद्योगिक क्षेत्र में अपना गोदाम बनाया हुआ है। वहां पर आधा दर्जन कर्मचारी दिन व रात में मौजूद रहते है। बीते दिनों माल चोरी हो गया।
कंपनी के सुपरवाइजर रोहित कुमार ने पुलिस को बताया कि बीते दिवस उसे गोदाम पर काम करने वाले एक कर्मचारी ने फोन पर जानकारी दी कि गोदाम में दोपहर के समय एक युवक संदिग्ध हालत में घूम रहा था। उसे देखने के बाद उसे टोका गया तो वह गोदाम की दीवार फांदकर फरार हो गया।
इसके बाद मौके पर जाकर माल की देखभाल की तो पता चला कि गोदाम से कई लाख का मामला गायब था। संभवत: इस माल को चोरी कर लिया गया है। मामले में गोदाम के कर्मचारियों पर शक है। सुपरवाइजर ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। नगर कोतवाली के दारोगा एसएन दहिया ने बताया कि मामले की शिकायत मिली है। यह मामला चोरी का नहीं है। क्योंकि गोदाम के सुपरवाइजर व चौकीदार आदि पर शक जताया है। जांच की जा रही है।