एलटी तार टूटने से आठ बीघा ईख जली
संवाद सूत्र, कांधला: गांव आल्दी में एलटी लाइन का तार टूटने से आठ बीघा गन्ने की फसल जलकर
By JagranEdited By: Published: Sun, 14 Oct 2018 10:11 PM (IST)Updated: Sun, 14 Oct 2018 10:11 PM (IST)
संवाद सूत्र, कांधला: गांव आल्दी में एलटी लाइन का तार टूटने से आठ बीघा गन्ने की फसल जलकर राख हो गई। पीड़ित किसान ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर मुआवजे की मांग की है।
गांव आल्दी निवासी संजीव पुत्र मलखान ने अपने खेत में गन्ने की फसल बो रखी है। खेत के ऊपर से जर्जर एलटी लाइन गुजरी है। रविवार को तार टूटकर खेत में गिर गया। जिससे ईख की फसल में आग लग गई। किसानों ने विद्युत निगम को फोन कर आपूर्ति को बंद कराया। आग से पीड़ित किसान की आठ बीघा गन्ने की फसल जलकर राख हो गई। पीड़ित किसान का लगभग दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें