यातायात नियमों की जागरूकता को निकाली रैली
शामली : पुलिस ने यातायात माह के दौरान शनिवार को नगर में एनसीसी कैडेट्स की मदद से रैली
शामली : पुलिस ने यातायात माह के दौरान शनिवार को नगर में एनसीसी कैडेट्स की मदद से रैली निकाली है। कैडेट्स ने दोपहिया व चार पहिया वाहन चालकों को यातायात के नियमों के बारे में बताया। कुछ युवकों को हाथ में पकड़े गए हेलमेट भी पहनाएं। कैडेट्स ने कुछ देर के लिए एक चौराहे पर व्यवस्था भी संभाली।
नवंबर माह को पुलिस द्वारा यातायात माह के रूप में मनाया जा रहा है। इसी के तहत शनिवार आज सुबह के समय यातायात पुलिस ने एनसीसी कैडेट्स को साथ लेकर नगर में रैली निकाली। रैली नगर के आरके इंटर कालेज से शुरू होकर विजय चौक, अजंता चौक, नौ कुआं रोड, दिल्ली रोड, फव्वारा चौक, ¨झझाना रोड से होते हुए कालेज पर ही जाकर समाप्त हुई। इस बीच कैडेट्स ने दोपहिया वाहनों पर जा रहे युवकों को यातायात के नियमों की जानकारी दी। कार चालकों को सीट बेल्ट लगाने व ड्राइ¨वग करते हुए तेज आवाज में म्यूजिक न सुनने के लिए कहा। कैडेट्स ने इस दौरान दोपहिया वाहन पर जा रहे कुछ ऐसे युवकों को रोका जिन्होंने हेलमेट हाथ में तो पकड़ा था लेकिन सिर पर नहीं लगाया था। इन युवकों को नसीहत देते हुए हेलमेट पहनाएं गए। पुलिस ने उन्हें कार्रवाई की भी चेतावनी दी। बताया कि हेलमेट उनकी सुरक्षा करता है इसलिए उसे सिर पर जरूर लगाए। बाद में कैडेट्स ने नगर के विजय चौक पर कुछ देर के लिए यातायात व्यवस्था भी संभाली। जिला यातायात प्रभारी भंवर ¨सह ने बताया कि यातायात माह मनाने के दौरान कई प्रकार के कार्यक्रम व अभियान चलाए जा रहे है। अब वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाने का अभियान चलेगा।