सरकारी भूमि पर मकान का निर्माण रुकवाया
संवाद सूत्र, कैराना: ऊंचा गांव में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने सरकारी भूमि पर मकान
By JagranEdited By: Published: Mon, 21 Jan 2019 10:43 PM (IST)Updated: Mon, 21 Jan 2019 10:43 PM (IST)
संवाद सूत्र, कैराना: ऊंचा गांव में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने सरकारी भूमि पर मकान निर्माण का कार्य रुकवा दिया। ग्रामीणों ने इस कार्रवाई पर सवाल भी खड़े किए हैं।
क्षेत्र के उंचागांव में सरकारी भूमि पर कब्जा मकान का निर्माण कराया जा रहा था। कुछ लोगों ने इसकी शिकायत की तो मौके पर एसआई विजय त्यागी व लेखपालों की टीम पहुंच गई। जांच की तो शिकायत सही मिली और तुरंत काम रुकवा दिया। नाम न छापने की शर्त पर ग्रामीणों ने बताया कि इसी सरकारी जमीन पर कब्जा कर एक दर्जन से अधिक मकान बन चुके हैं। कई बार शिकायत की, लेकिन प्रशासन ने सुध नहीं ली। एक भी कब्जा करने वाले के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें