Move to Jagran APP

गुरुकुल शिक्षा से निखरेगा बेटियों का जीवन

जागरण संवाददाता शामली गार्गी वैदिक कन्या गुरुकुल कनियान के वार्षिकोत्सव और ऋग्वेद खंड प

By JagranEdited By: Published: Sat, 16 Mar 2019 08:19 PM (IST)Updated: Sat, 16 Mar 2019 08:19 PM (IST)
गुरुकुल शिक्षा से निखरेगा बेटियों का जीवन

जागरण संवाददाता, शामली :

loksabha election banner

गार्गी वैदिक कन्या गुरुकुल कनियान के वार्षिकोत्सव और ऋग्वेद खंड पारायण यज्ञ में बेटियों को गुरुकुल शिक्षा से जोड़ने का आह्वान किया गया। मेधावी छात्राओं तनु, सिमरन और छाया को सम्मानित किया गया।

गार्गी वैदिक कन्या गुरुकुल कनियान के वार्षिकोत्सव में भाजपा विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने कहा कि वैदिक संस्कृति जीवन को सत्य, न्याय, चरित्र, आचरण और नैतिक मूल्यों की शिक्षा देती है। बेटियों ने अपनी प्रतिभा, संघर्ष से विश्व मे भारत की गरिमा बढ़ाई है। गुरुकुल का यह प्रयास समाज को नई दिशा देगा। संस्कारयुक्त वातावरण, व्यवहार और शिक्षा से जीवन निखरता है। वैदिक संस्कार चेतना अभियान संयोजक आचार्य गुरुदत्त आर्य ने कहा कि अभिभावक, शिक्षक युवा पीढ़ी को संस्कार दे। आचरण ही जीवन की कसौटी है। सीता, सावित्री, लक्ष्मीबाई, जीजाबाई, पन्ना धाय, गार्गी, सावित्रीबाई फुले जैसी महिलाएं राष्ट्र का गौरव है। भजनोपदेशक सहदेव सिंह बेधड़क और पंडित नरेश निर्मल ने देशभक्ति, समाज सुधार के प्रेरक भजन सुनाए। गुरुकुल आचार्या निर्मला ने गुरुकुल की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। वेदमुनि, प्रोफेसर सुरेन्द्रपाल आर्य, आर्य समाज गांधी कालोनी मुजफ्फरनगर के मंत्री गजेंद्र सिंह राणा, प्रबंधक कृष्णपाल, अशोक कुमार, राजपाल सिंह, कांता, राजेश देवी, विदुषी आर्य आदि मौजूद रहे। प्रात: यज्ञ में आहुतियां अर्पित की गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.