Move to Jagran APP

त्योहारों पर खरीदारी बढ़ी, बाजारों में लोगों की भीड़

त्योहारों के चलते नगर के मुख्य बाजारों में सुबह से ही लोगों की भीड़ शुरु हो जाती है। पर्व के प्रति लोगों में उत्साह देखने को मिल रहा है। सभी लोग बाजारों में जमकर खरीदारी कर रहे हैं।

By JagranEdited By: Published: Tue, 27 Oct 2020 10:59 PM (IST)Updated: Tue, 27 Oct 2020 10:59 PM (IST)
त्योहारों पर खरीदारी बढ़ी, बाजारों में लोगों की भीड़

शामली, जेएनएन। त्योहारों के चलते नगर के मुख्य बाजारों में सुबह से ही लोगों की भीड़ शुरु हो जाती है। पर्व के प्रति लोगों में उत्साह देखने को मिल रहा है। सभी लोग बाजारों में जमकर खरीदारी कर रहे हैं। त्योहारों के चलते पुलिस विभाग भी सर्तक है। आने जाने वाले लोगों पर नजर बनाए हुए है।

loksabha election banner

नगर में करवा चौथ व दीपावली की तैयारी शुरु हो गई है। त्योहारों में खरीदारी के लिए सुबह से ही बाजारों में भीड़ लगनी शुरु हो जाती है। नगर के बड़ा बाजार, नया बाजार, गांधी चौक, कबाड़ी बाजार, नेहरु मार्केट में दुकानें सज गई है। सुबह से देर शाम तक लोगों का खरीदारी के लिए आवगमन लगा रहता है। लोगों की भीड़ के चलते जाम की स्थिति बन रही है। त्योहारों के सीजन में लोग इलेक्ट्रानिक सामान, बर्तन, कपड़े, घर की साज सज्जा के लिए सामानों की खरीदारी कर रहे है। त्योहारों के प्रति लोगों में उत्साह देखने को मिल रहा है। रात्रि के समय रंग बिरंगी लाइटों से दुकानें सजाई गई है। इलेक्ट्रानिक की दुकानों पर रंग बिरंगी झालरें देखी जा रही है। मुख्य बाजारों में लोगों की भीड़ को देखते हुए पुलिस विभाग भी सर्तक हो गया है। बाजारों में पुलिस तैनात की गई है। आने जाने वाले लोगों पर नजर बनाए हुए है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.