वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने-संशोधन का सुनहरा मौका, शामली में 16 दिसंबर तक होंगे आवेदन
शामली में मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और त्रुटियां सुधारने के लिए 16 दिसंबर तक आवेदन किए जा सकेंगे।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए इस तस्वीर का प्रयोग किया गया है। (फोटो सोर्स- जागरण आर्काइव)
HighLights
मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की अंतिम तिथि 16 दिसंबर।
1 जनवरी 2027 को 18 वर्ष पूर्ण करने वाले युवा भी पात्र।
आवेदन ऑनलाइन, अधिकारी कार्यालय या बीएलओ के माध्यम से जमा होंगे।
जागरण संवाददाता, शामली। मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और त्रुटियां सुधारने के लिए 16 दिसंबर तक आवेदन होंगे। मंगलवार को जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रवीण वर्मा ने कलक्ट्रेट सभागार में राजनीतिक दलों और निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के साथ बैठक कर विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की जानकारी दी।
एक जनवरी 2027 को 18 वर्ष पूरे करने वाले युवा फॉर्म-छह से नाम जुड़वा सकते हैं। नाम हटाने के लिए फॉर्म-सात तथा नाम-पते में संशोधन या डुप्लीकेट मतदाता पहचान पत्र के लिए फॉर्म-आठ भरना होगा।
17 नवंबर से 16 दिसंबर तक आवेदन आनलाइन, संबंधित अधिकारी कार्यालय या बीएलओ के जरिए जमा होंगे। एक अप्रैल, एक जुलाई और एक अक्टूबर 2027 को 18 वर्ष पूरे करने वाले युवा भी फॉर्म-छह दे सकते हैं; नाम नियमानुसार शामिल होंगे।
21, 22, 28 और 29 नवंबर को विशेष अभियान में बीएलओ बूथों पर आवेदन लेंगे। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी सत्येंद्र सिंह, एसडीएम कैराना शिवाजी यादव, ऊन की एसडीएम दीपिका मेहर, शामली के एसडीएम सचिन राजपूत और विभिन्न दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।