Move to Jagran APP

Shamli News: हरियाणा से रिश्तेदारी से लौट रहा बुजुर्ग यमुना में डूबा; हादसे में ‘बुझे’ दीपक के गांव में मातम

क्षेत्र के गांव भूरा निवासी सत्तर वर्षीय जमशेद दो दिन पूर्व हरियाणा के गढ़ी भरल गांव में अपनी रिश्तेदारी में गया था। शनिवार को हरियाणा से वापस लौटते समय वह बसेड़ा घाट के सामने से यमुना नदी पार कर रहा था।

By Sudheer ChaudharyEdited By: Shivam YadavPublished: Sat, 17 Sep 2022 07:50 PM (IST)Updated: Sun, 18 Sep 2022 01:28 AM (IST)
Shamli News: हरियाणा से रिश्तेदारी से लौट रहा बुजुर्ग यमुना में डूबा; हादसे में ‘बुझे’ दीपक के गांव में मातम
यमुना नदी को पार करते हुए डूबा बुजुर्ग, सर्च अभियान जारी।

शामली, जेएनएन। हरियाणा में रिश्तेदारी से होकर वापस लौट रहा 70 वर्षीय बुजुर्ग यमुना नदी पार करते समय गहरे पानी में डूब गया। प्रशासन द्वारा बुजुर्ग व्यक्ति की तलाश में यमुना नदी में सर्च अभियान चलाया गया। घंटों तक तलाश किए जाने के बाद भी यमुना में डूबे व्यक्ति का कोई सुराग नहीं लग सका। बुजुर्ग की तलाश के लिए प्रशासन ने एनडीआरएफ की टीम को बुलवाया है। 

loksabha election banner

क्षेत्र के गांव भूरा निवासी सत्तर वर्षीय जमशेद दो दिन पूर्व हरियाणा के गढ़ी भरल गांव में अपनी रिश्तेदारी में गया था। शनिवार को हरियाणा से वापस लौटते समय वह बसेड़ा घाट के सामने से यमुना नदी पार करने लगा। बताया गया है कि इसी दौरान जमशेद यमुना के गहरे पानी में डूबने लगा। वहां घाट पर मौजूद युवक ने बुजुर्ग को नदी में डूबता देख शोर मचा दिया। 

लोगों के पहुंचने से पहले गहरे पानी में डूबा

शोर सुनकर आसपास खेतों पर काम कर रहे लोग वहां पहुंचे, लेकिन तब तक वह यमुना के गहरे पानी में समा गया। इसके बाद गांव भूरा में बुजुर्ग के स्वजन को मामले की सूचना दी गई। सूचना पर स्वजन मौके पर पहुंचे और नाव की सहायता से यमुना में डूबे जमशेद की तलाश की। लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। 

घंटों तक नहीं लगा सुराग

इसी दौरान पुलिस-प्रशासन को भी सूचना दी गई। इस पर एसडीएम शिवप्रकाश यादव व एसएसआई राधेश्याम पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और डूबे व्यक्ति की तलाश कराई। घंटों तलाश के बाद भी डूबे व्यक्ति का कही पता नहीं चला पाया। 

एसडीएम ने कही यह बात

एसडीएम शिवप्रकाश यादव का कहना है कि यमुना में डूबे बुजुर्ग की तलाश के लिए एनडीआरएफ की टीम को बुलवाया गया है। देर रात्रि तक टीम के यहां पहुंचने की संभावना है। वरिष्ठ उपनिरीक्षक राधेश्याम ने बताया कि गांव मंडावर, नंगलाराई व यमुना ब्रिज के निकट प्राइवेट गोताखोरों की टीमें लगाई गई है। जिनके द्वारा नदी में सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

दीपक की मौत पर ठंड़े रहे गांव के चूल्हे 

शामली। कस्बे के मोहल्ला रामनगर निवासी 24 वर्षीय दीपक सैनी शुक्रवार को देर शाम दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर बाइक पर सवार होकर नानौता जा रहा था। गांव जम्बूगढ के निकट लकड़ी से भरी ट्रैक्टर-ट्राली का चालक बिना लाइट के पीछे की ओर मोड़ रहा था। इसी दौरान बाइक की ट्रैक्टर ट्राली में भिड़ंत हो गई। 

लोग बनाते रहे वीडियो

हादसे में दीपक सैनी घायल हो गया और 20 से 25 मिनट तक पड़ा तड़पता रहा। इसी बीच आने-जाने वाले वीडियो बनाते रहे। काफी देर बाद पुलिस के द्वारा एक निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां पर चिकित्सक ने युवक को मृत घोषित कर दिया। देर रात्रि युवक का शव घर पर पहुंचने पर कोहराम मच गया। शनिवार की सुबह अंतिम संस्कार देवता मंदिर के पास श्मशान में किया गया। अंतिम संस्कार के समय काफी संख्या में लोगों ने शामिल होकर दुख व्यक्त किया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.