ऊर्जा निगम में बड़ा फेरबदल: 27 संविदाकर्मियों के तबादले, अब फेशियल अटेंडेंस होगी अनिवार्य
शामली ऊर्जा निगम ने बिजली व्यवस्था सुधारने के लिए 27 आउटसोर्सिंग संविदाकर्मियों का बड़े पैमाने पर तबादला किया है। अब ...और पढ़ें

(प्रतीकात्मक फोटो)
HighLights
शामली ऊर्जा निगम ने 27 संविदाकर्मियों का तबादला किया।
बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने हेतु उपकेंद्रों पर फेरबदल।
स्थानांतरित कर्मचारियों को फेशियल अटेंडेंस अनिवार्य।
जागरण संवाददाता, शामली। ऊर्जा निगम ने बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने और उपकेंद्रों पर विभागीय कार्यों को सुचारू रूप से चलाने के लिए बड़े पैमाने पर फेरबदल किया है। विद्युत वितरण खंड तृतीय, शामली के तहत कार्यरत 27 आउटसोर्सिंग संविदाकर्मियों का एक साथ स्थानांतरण किया गया है।
ऊर्जा निगम के निर्देश के बाद आउटसोर्सिंग एजेंसी मेहर एंटरप्राइजेज ने इसका आदेश जारी कर दिया है। इस सूची में कुशल और अकुशल दोनों श्रेणियों के कर्मचारियों को शामिल किया गया है। आदेश में स्पष्ट किया है कि सभी स्थानांतरित संविदाकर्मियों को तत्काल प्रभाव से अपने नए निर्धारित उपकेंद्रों पर योगदान देना होगा। कर्मचारियों की उपस्थिति में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सख्त रुख अपनाया है। नए सब स्टेशनों पर सभी संविदाकर्मियों को अपनी फेशियल अटेंडेंस दर्ज करानी अनिवार्य होगी।
ये संविदाकर्मी किए गए स्थानांतरण
मेहर एंटरप्राइजेज की जारी सूची में विक्रांत को बाबरी से बनत भेजा गया है। राजीव कुमार का तबादला बाहवड़ी से भिक्का माजरा किया गया है। बनत उपकेंद्र से राहुल मलिक को हिरणवाड़ा और संदीप मलिक को कैड़ी स्थानांतरित किया गया है। वहीं भैंसानी इस्लामपुर से सचिन पुंडीर को जलालाबाद, सोनू सूर्या को हसनपुर लुहारी और इंजमामुल हक को थानाभवन देहात भेजा गया है।
वहीं भाज्जू उपकेंद्र पर तैनात सुशील कुमार का तबादला इंडस्ट्रियल एरिया कांधला-सेकेंड में किया गया है। भिक्का माजरा से लक्ष्मण को बहावड़ी भेजा गया है। बुटराड़ा से राशिद खान को बनत, हरड़ फतेहपुर से प्रवीन कुमार को नोजल और हसनपुर लहारी से सन्नी कुमार को भैंसानी इस्लामपुर भेजा गया है।
हिरणवाड़ा उपकेंद्र से रजत कुमार को बुटराड़ी और सूरज को कैड़ी में भेजा है। इंडस्ट्रियल एरिया कांधला-सेकेंड से अनिल कुमार को कुरमाली, जलालाबाद से विरेंद्र कुमार को भैंसानी इस्लामपुर और कैड़ी से राजेश का तबादला बाबरी में किया गया है। करौंदा हाथी से अजय राणा को कुरमाली भेजा गया है, जबकि कुरमाली से नीरज कुमार (कुशल) को करौंदा हाथी और राजवीर (अकुशल) को थाना भवन देहात में नई तैनाती दी गई है।
नोजल से मनोज कुमार को हरड़ फतेहपुर, सिक्का उपकेंद्र से सलीम को थानाभवन कस्बा और पंकज कुमार को सिलावर भेजा है। सिलावर से राजकुमार का तबादला सिक्का किया गया है। थानाभवन देहात से इकराम को कुरमाली ,मनोज कुमार को भैंसानी इस्लामपुर व अभिषेक कुमार को थानाभवन कस्बा से सिक्का स्थानांतरित किया है।
