विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

साले ने गिरेबान पकड़कर की थी बेइज्जती! अपमान की बदला देने के लिए कर दी हत्या, पिता-पुत्र गिरफ्तार

By Akash Sharma Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Fri, 13 Nov 2026 06:55 PM (GMT+05:30)

शामली में भैयादूज पर बहन के घर आए युवक अंकुश की हत्या अपमान का बदला लेने के लिए की गई। ...और पढ़ें

(प्रतीकात्मक फोटो)

(प्रतीकात्मक फोटो)

HighLights

  1. भैयादूज पर अपनी बहन के घर पर आए युवक की हत्या।

  2. बहनोई के पिता और भाई को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

  3. साले द्वारा गिरेबान पकड़ने का बदला लेने को हत्या।

जागरण संवाददाता, शामली। भैयादूज के मौके पर बहन के घर आए युवक की हत्या मामले में पुलिस ने बहनोई के पिता और भाई को गिरफ्तार किया है। फरार दो आरोपितों की तलाश की जा रही है। बताया गया कि पत्नी से विवाद के बीच साले ने गिरेबान पकड़कर बेइज्जती की थी, जिसका बदला लेने के लिए हत्या की गई।

मुजफ्फरनगर के कूकड़ा मंडी निवासी अंकुश 11 नवंबर को भैया दूज पर बनत के गांधीनगर में अपनी बहन मनीषा की ससुराल आया था। आरोप है कि मनीषा का देवर आकाश उसे घर से बुलाकर ले गया। शाम करीब छह बजे आकाश और उसका साथी रविकांत उर्फ रवि अंकुश को उसकी बाइक से घायल और बेहोशी की हालत में घर के बाहर छोड़कर फरार हो गए। स्वजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि मनीषा की शादी 2022 में अरुण कुमार से हुई थी।

28 अगस्त 2026 को रक्षा बंधन पर मनीषा बुआ के घर गई थी। इससे नाराज अरुण ने उसके साथ मारपीट कर दी थी। जानकारी मिलने पर मायके पक्ष के लोग नाराज हुए और अंकुश ने अरुण का गिरेबान पकड़ लिया था। मनीषा ने ससुराल लौटने से इन्कार कर दिया था। बाद में 30 अगस्त को अरुण कूकड़ा मंडी पहुंचा और परिवार के सामने अपनी गलती स्वीकार करने के बाद मनीषा को वापस ले आया। इस घटनाक्रम से अरुण का छोटा भाई आकाश नाराज था। उसने मायके पक्ष के लोगों को चुन-चुनकर मारने की धमकी दी थी।

11 नवंबर को आकाश ने अंकुश को कंडेला स्थित अरुण की मिनी ट्रांसपोर्ट दुकान पर बुलवाया। अरुण ने उसे आकाश के साथ जाने दिया। कुछ देर बाद अरुण और उसके पिता ने फोन कर जानकारी ली तो उन्हें दावत में होने की बात बताई गई। शाम को अंकुश को घायल अवस्था में घर के बाहर छोड़कर दोनों फरार हो गए। थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि गिरफ्तार संजीव और अरुण को गिरफ्तार कर लिया गया। आकाश और रविकांत की तलाश जारी है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।