शामली में पांच दिन बंद रहेंगे बैंक, आज ही निपटा लें अपने जरूरी काम
शामली में बैंक कर्मचारी हड़ताल और सार्वजनिक अवकाश के कारण पांच दिनों के लिए बैंक बंद रहेंगे। ग्राहकों को सलाह ...और पढ़ें
-1790310825725_m.webp)
तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण
HighLights
शामली में बैंक पांच दिनों तक बंद रहेंगे, ग्राहक आज ही काम निपटाएं।
बैंक कर्मचारियों की हड़ताल और अवकाश से सेवाएं बाधित होंगी।
एटीएम, मोबाइल और इंटरनेट बैंकिंग सेवाएं सामान्य रूप से चालू रहेंगी।
जागरण संवाददाता, शामली। यदि आपका बैंक से जुड़ा कोई भी वित्तीय काम बाकी है, तो बिना एक पल गंवाए उसे आज ही पूरा कर लें। कल यानी शनिवार से जिले में राष्ट्रीयकृत और ग्रामीण बैंकों के पहिए पांच दिनों के लिए पूरी तरह थमने जा रहे हैं। सप्ताह में पांच दिन कार्य और वेतनमान (पीएलआइ) में भेदभाव जैसी प्रमुख मांगों को लेकर बैंक कर्मचारियों की तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल और सार्वजनिक अवकाश के चलते जिले में सार्वजनिक क्षेत्र के 121 बैंक शाखाओं पर चार दिनों तक ताले लटके रहेंगे।
तीन दिवसीय बैंक हड़ताल से पहले ग्राहकों को राहत देने के लिए 27 सितंबर को बैंक खोलने का निर्णय लिया गया है। ऐसे में ग्राहकों के पास हड़ताल से पहले बैंकिंग काम निपटाने के लिए 27 सितंबर का मौका रहेगा। जिले के बैंक उपभोक्ताओं, किसानों, व्यापारियों और नौकरीपेशा लोग अपने बैंकिंग कार्य आज 25 सितंबर की शाम तक पूरा कर लें, ताकि बंदी के दौरान उन्हें किसी बड़ी समस्या का सामना न करना पड़े।
हड़ताल से क्या-क्या रहेगा पूरी तरह ठप?
हड़ताल और छुट्टियों के इस लंबे सिलसिले के दौरान बैंकों के भीतर होने वाले तमाम भौतिक और जरूरी वित्तीय कार्य पूरी तरह बाधित रहेंगे। शाखाओं के स्तर पर होने वाले नगद जमा और निकासी, आरटीजीएस व एनईएफटी, ऋण (लोन) स्वीकृति एवं वितरण तथा चेक क्लीयरिंग से जुड़े सभी कार्य पांच दिनों तक ठप रहेंगे।
डिजिटल बैंकिंग और एटीएम रहेंगे चालू
आम जनता को नकदी की किल्लत से बचाने के लिए एलडीएम की ओर से इंतजाम किए जाएंगे। अग्रणी जिला प्रबंधक के अनुसार, शहर और ग्रामीण इलाकों के एटीएम में आज शाम तक पर्याप्त नगदी फुल करा दी जाएगी, ताकि नागरिकों को पैसे निकालने में कोई दिक्कत न आए। इसके अलावा मोबाइल इंटरनेट बैंकिंग और यूपीआई के जरिए सभी प्रकार के डिजिटल लेनदेन निर्बाध रूप से होते रहेंगे। सभी निजी खुले रहेंगे और उनके एटीएम में भी चालू रहेंगे। बैंक मित्र और बीसी (बैंकिंग कोरेस्पोंडेंट) पाइंट ग्रामीण स्तर पर वित्तीय लेनदेन में मदद करते रहेंगे।
इन्होंने कहा...बैंक हड़ताल के दौरान उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जाएगी। जिले के सभी एटीएम में पर्याप्त नकदी उपलब्ध रहेगी और मोबाइल बैंकिंग, यूपीआई जैसी डिजिटल सेवाएं पूरी तरह सुचारू रूप से कार्य करती रहेंगी। इसके साथ ही ओर बेहतर सुविधाओं के लिए कार्य चल रहा है।
