कैराना के व्यापारियों ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि
कैराना: नगर स्थित कटहरा धर्मशाला में पश्चिम उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष घनश्याम
By JagranEdited By: Published: Wed, 20 Feb 2019 10:43 PM (IST)Updated: Wed, 20 Feb 2019 10:43 PM (IST)
कैराना: नगर स्थित कटहरा धर्मशाला में पश्चिम उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष घनश्याम दास की अध्यक्षता में नगर के व्यापारियों की बैठक हुई, जहां अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
बुधवार दोपहर तीन बजे नगर स्थित कटहरा धर्मशाला में हुई बैठक की अध्यक्षता पश्चिम उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष घनश्यामदास ने की, जिसका संचालन नगर अध्यक्ष अनिल गुप्ता ने किया। बैठक में व्यापारियों ने देश के लिए शहीद हुए वीर सैनिकों की आत्मा शांति के मौन धारण कर उनके लिए ईश्वर से कामना की। इस दौरान उन्होंने व्यापारियों की समस्याएं भी सुनीं। साथ ही उनके निराकरण का आश्वासन भी दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें