Move to Jagran APP

अत्याचारियों को कड़ी सजा दिलाए सरकार : देवकी नंदन

पौराणिक तीर्थ नगरी शुकतीर्थ स्थित शुकदेव आश्रम में विश्व शांति सेवा ट्रस्ट द्वारा चल रही श्रीमद् भागवत कथा के दूसरे दिन शनिवार को विश्व प्रसिद्ध कथा व्यास धर्मरत्न शांति दूत देवकी नंदन ने अलीगढ़ में बच्ची की हत्या पर दुख प्रकट किया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 08 Jun 2019 10:28 PM (IST)Updated: Sun, 09 Jun 2019 06:22 AM (IST)
अत्याचारियों को कड़ी सजा दिलाए सरकार : देवकी नंदन
अत्याचारियों को कड़ी सजा दिलाए सरकार : देवकी नंदन

शामली, जेएनएन। पौराणिक तीर्थनगरी शुकतीर्थ स्थित शुकदेव आश्रम में विश्व शांति सेवा ट्रस्ट द्वारा चल रही श्रीमछ्वागवत कथा के दूसरे दिन शनिवार को विश्व प्रसिद्ध कथा व्यास धर्मरत्न शांति दूत देवकी नंदन ठाकुर जी महाराज ने कहा कि अलीगढ़ में बालिका के साथ हुई घटना समाज के लिए बेहद दुर्भाग्यशाली है। प्रदेश सरकार दोषियों को कठोर से कठोर दंड दिलाने की कार्रवाई करनी चाहिए।

loksabha election banner

भागवत अमृत ज्ञान की वर्षा करते हुए ठाकुर जी ने कहा कि भागवत कथा भगवान को जानने, भगवान से संबंध स्थापित करने और भगवान से मेरा क्या संबंध है, जानकारी का सरल साधन है। कथा श्रवण मात्र से जीव का कल्याण संभव होता है। सत्य की महिमा करते हुए कहा कि सत्य कृष्ण है और कृष्ण ही सत्य है, यही वास्तविकता है। यदि आचरण शुद्ध होगा तो निर्वाण में तनिक भी समय नहीं लगेगा। सेवा हमारे जीवन का परम धर्म है, एकमात्र सेवा करने से सभी कुछ प्राप्त होता है। कथा प्रारंभ से पूर्व मुख्य अतिथि दंडी आश्रम ब्रह्मचारी गुरुदत्त जी महाराज, प्रदेश आयुर्वेद बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सुभाष चंद्र शर्मा ने भागवत पूजन कथा का शुभारंभ किया। मुख्य यजमान दिल्ली से पधारे मुकेश पांडेय ने सपत्नीक भागवत पीठ का पूजन किया। इस दौरान महामृत्युंजय सेवा मिशन अध्यक्ष पंडित संजीव शंकर, एससी अग्रवाल, जेपी सिघल, सुरेश गोयल जयपुर, सतीश गर्ग आगरा, मनोज शर्मा, मनोहर शर्मा, विजय शर्मा आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.