खस्ताहाल पानीपत मार्ग की मरम्मत शुरू
कैराना नगरपालिका ने खस्ताहाल पानीपत मार्ग की मरम्मत का कार्य शुरू करा दिया है।
By JagranEdited By: Published: Thu, 22 Oct 2020 11:10 PM (IST)Updated: Thu, 22 Oct 2020 11:10 PM (IST)
शामली, जेएनएन। कैराना नगरपालिका ने खस्ताहाल पानीपत मार्ग की मरम्मत का कार्य शुरू करा दिया है।
नगर के छड़ियान टंकी से पानीपत मार्ग पर डिवाइडर तक सड़क बेहद खस्ताहाल हो गई थी। आलम यह था कि कई-कई फीट गहरे गड्ढे हो गए थे, जिनमें आए दिन लोग हादसों के शिकार होकर जख्मी हो रहे थे। समाजसेवियों द्वारा सड़क की मरम्मत कराए जाने की मांग की जा रही थी। गुरुवार को नगरपालिका की ओर से पालिकाध्यक्ष हाजी अनवर हसन व ईओ हेमराज सिंह पुंडीर के संयुक्त निर्देश पर खस्ताहाल मार्ग पर मरम्मत का कार्य शुरू करा दिया गया। फिलहाल गड्ढों को भरवाया जा रहा है। इसके बाद आगे का कार्य होगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें