रवींद्र पाल बने सपा के कैराना विस अध्यक्ष
शामली: सपा कार्यालय पर पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ की मासिक बैठक का आयोजन रविवार को किया गया।
शामली: सपा कार्यालय पर पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ की मासिक बैठक का आयोजन रविवार को किया गया। बैठक में संगठन को मजबूत करने पर बल दिया गया। जिलाध्यक्ष संजय उपाध्याय ने सर्वसम्मति से कैराना विधानसभा अध्यक्ष पद पर र¨वद्र पाल नियुक्त किया गया, जबकि चौ. साजिद को उपाध्यक्ष, शामली विस अध्यक्ष पद सहेंद्र उपाध्याय, थानाभवन विस उपाध्यक्ष पर सलीम मिर्जा को नियुक्त किया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने 15 दिनों के भीतर कमेटी गठन करने का निर्देश दिया। कैराना नगर अध्यक्ष पद पर चौ. हाजी वाजिद हसन को नियुक्त किया गया। सभी पदाधिकारियों का स्वागत किया। जिलाध्यक्ष संजय उपाध्याय ने बताया कि सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ जनपद शामली में सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इसमें मुख्य अतिथि सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डा. सुधीर पंवार रहेंगे। सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता 28 को होने वाले सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर भाग लें। इस अवसर पर नौशाद इदरीशी, कुलदीप तोमर, सहेंद्र, र¨वद्र पाल, साजिद, सलीम मिर्जा, भूप ¨सह सैनी, रामदिया कश्यप, सुरेश पांचाल, सतबीर पाल, धमेंद्र आदि मौजूद रहे।