रंगोली और नृत्य प्रतियोगिता..गीत-संगीत की प्रस्तुति
जागरण संवाददाता, शामली : सेंट आरसी कान्वेंट स्कूल में रंगोली व डांस प्रतियोगिता का आयोजन ि
जागरण संवाददाता, शामली : सेंट आरसी कान्वेंट स्कूल में रंगोली व डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। प्रधानाचार्य ने बच्चों को दीपावली पर्व का महत्व बताते हुए धूमधाम से मनाने पर जोर दिया।
सोमवार को सेंट आरसी कान्वेट स्कूल में दीपावली के अवसर पर रंगोली व डांस आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल के चेयरमैन अर¨वद संगल ने किया। रंगोली में अंजलि ग्रुप और वंशिका ग्रुप को प्रथम, तान्या ग्रुप को द्वितीय, प्राची ग्रुप को तृतीय पुरस्कार प्रदान कर छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। डांस प्रतियोगिता में कक्षा आठ की याना को प्रथम, वंशिका एव नैना को द्वितीय एवं वत्सला जैली को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य मीनू संगल ने छात्र-छात्राओं को दीपावली के महत्व से रूबरू कराया। इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर आदित्य कुमार आदि मौजूद रहे।