भगवान राम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया
गढ़ीपुख्ता में श्री रामलीला कमेटी के तत्वाधान में चल रही भव्य रामलीला महोत्सव मंचन में भगवान श्रीराम का जन्म उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया।
शामली, जेएनएन। गढ़ीपुख्ता में श्री रामलीला कमेटी के तत्वाधान में चल रही भव्य रामलीला महोत्सव मंचन में भगवान श्रीराम का जन्म उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर संरक्षक नरेश सैनी, रामपाल सिंह, राजेंद्र शर्मा, नीरज जैन, राजवीर सैनी, चरण सिंह, मैनपाल सैनी, नरेश गिरी, थाना प्रभारी राजकुमार गौतम, राजेंद्र सैनी, प्रदीप सिघल, विवेक अरोड़ा ,पंकज ,श्रीनिवास, रमेश आदि मौजूद रहे।
थानाभवन: मुख्य बाजार चौक में रामलीला का शुभारम्भ भगवान गणेश जी की आरती के साथ किया गया। मुख्य बाजार चौक सब्जी मंडी पर पूर्व की भांति प्रोजेक्टर पर प्रदर्शित होने वाली रामलीला का शुभारम्भ समाज सेवी व व्यापारी अनमोल गर्ग ने भगवान गणेश जी की आरती कर किया। जिसके पश्चात पंडित हरिओम शर्मा के सानिध्य में विधि विधान से मंत्रोच्चारण के साथ हवन पूजन किया गया। इस अवसर पर अनमोल गर्ग ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के आदर्शो पर चलने से ही समाज का कल्याण सम्भव है। भगवान राम के जीवन चरित्र से माता पिता की सेवा, भाईयों में प्रेम भाव की भावना जाग्रत होती है। उनके द्वारा अपने जीवन काल में लोभ मोह को त्याग कर अपने माता के आदेश का पालन किया तथा चौदह वर्षो का बनवास को चले गये। वहीं भगवान राम के तीनों भाईयों के बीच अथाह प्रेम भाव से समाज में भाईयों के बीच प्रेम की भावना उत्पन्न होती है। वहीं लंका पर विजय के बाद राजपाठ विभीषण को सौंप दिया। यह त्याग व वचन का अनुपम उदाहरण है। अनमोल गर्ग ने नागरिकों से बच्चों को रामलीला दिखाने का आवाहन किया। इस अवसर पर राकेश मित्तल, संजय गर्ग, सुशील गर्ग, सतीश तायल, सुरेन्द्र शर्मा, नीरज गोयल, हरीश सिघल आदि मौजूद रहे।