विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दंगल में राजा गंगोह ने पीहू छपरौली को दी पटखनी, 12 से ज्यादा पहलवानों ने कुश्ती में लगाए दांव-पेंच

Published: Wed, 28 Oct 2026 09:24 AM (IST)

शामली के गढ़ी हसनपुर स्थित प्राचीन नवदुर्गा मंदिर मेले में दंगल का आयोजन हुआ, जिसमें 12 से अधिक पहलवानों ने हिस्सा लिया।

News Article Hero Image

HighLights

  1. गढ़ी हसनपुर के नवदुर्गा मंदिर मेले में दंगल आयोजित।

  2. राजा गंगोह ने पीहू छपरौली को रोमांचक मुकाबले में हराया।

  3. 12 से अधिक पहलवानों ने कुश्ती कला का प्रदर्शन किया।

जागरण संवाददाता, शामली। गढ़ी हसनपुर के प्राचीन नवदुर्गा मंदिर में आयोजित मेले के दूसरे दिन दंगल का आयोजन किया गया। इसमें 12 से अधिक पहलवानों ने हिस्सा लेकर अपनी कुश्ती कला और दमखम का प्रदर्शन किया। पहलवानों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक उमड़े।

दंगल का शुभारंभ सहायक आयुक्त आयकर विभाग और थाना प्रभारी वीरेंद्र कसाना और मेला अध्यक्ष सचिन चौधरी ने पहलवानों का हाथ मिलवाकर कराया। प्रतियोगिता का सबसे रोमांचक मुकाबला पीहू छपरौली और राजा गंगोह के बीच हुआ। दोनों पहलवानों ने एक-दूसरे को पटखनी देने के लिए खूब जोर आजमाइश की।

कड़े मुकाबले के बाद राजा गंगोह ने पीहू छपरौली को हराकर जीत दर्ज की।वहीं, गय्यूर बापौली और ज्ञानचंद भनेड़ा के बीच हुए निर्णायक मुकाबले में गय्यूर ने बाजी मारी। एक अन्य मुकाबले में शिवम बिलासपुर और अक्षित छपरौली आमने-सामने रहे, जिसमें अक्षित ने जीत हासिल की।

दंगल के दौरान अखाड़े में पहलवानों के दांव-पेच देखने के लिए दर्शकों में खासा उत्साह रहा। शानदार मुकाबलों पर दर्शकों ने तालियां बजाकर पहलवानों का उत्साहवर्धन किया। मेले में पहुंचे श्रद्धालुओं और ग्रामीणों ने दंगल का आनंद लिया। पारंपरिक कुश्ती प्रतियोगिता मेले के प्रमुख आकर्षणों में शामिल रहे।

यह भी पढ़ें- बाराबंकी के देवा मेले में 30 अक्टूबर से होगा विराट दंगल, भूटान-नेपाल के पहलवानों से भिड़ेंगे देसी धाकड़